Breaking News

संयुक्त राष्ट्र के लिए आया दु:खद समाचार, पेरू के पूर्व प्रधानमंत्री का 100 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

विश्व को एक नई दिशा देने और दशा तय करने में अहम भूमिका निभाने वाली संस्था संयुक्त राष्ट्र के लिए बुधवार का दिन बहुत ही दु:खद रहा। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव व पेरू के पूर्व प्रधानमंत्री जेवियर पेरेज डी कुएलर का 100 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

कुएलर के परिजनों ने सूचना देते हुए बताया कि वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।  की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार, पेरेज डी कुएलर के बेटे ने स्थानीय रेडियो स्टेशन आरपीपी से कहा कि पेरू में अपने घर पर उनका निधन हुआ।

आपको बता दें कि कुएलर ने बतौर यूएन महासचिव अपने कार्यकाल में कई अहम समझौतों में भूमिका निभाई थी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के रूप में अपने दो कार्यकालों के दौरान उन्होंने लैटिन अमेरिका, अफ्रीका, एशिया और मध्य पूर्व में शांति समझौते किए।

उनकी एक प्रमुख उपलब्धि 8 सालों के संघर्ष के बाद 1988 में ईरान और इराक के बीच युद्ध विराम के लिए बातचीत रही। ईरान-इराक युद्ध के अलावा 1991 में अपने दूसरे कार्यकाल के अंत में डी कुएलर ने पश्चिमी सहारा में युद्ध की स्थिति को खत्म करने व अल सल्वाडोर, कंबोडिया व निकारागुआ में गृह युद्ध को समाप्त करने में मदद की। बुधवार रात को एक बयान में मौजूदा संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि वह इस खबर से बहुत दुखी हैं।

About News Room lko

Check Also

पूर्व पीएम इमरान खान को दोहरा झटका, भड़काऊ बयान पर कोर्ट ने फटकारा; रक्षा मंत्री ने भी साधा निशाना

पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें खत्म होने का नाम ...