Breaking News

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार यदि लक्ष्मी का आशीर्वाद लेना चाहते है तो इन बातों का हमेशा रखें ध्यान

चाणक्य की माने तो अगर जीवन में धन की देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद  हासिल करना चाहते हैं तो कुछ बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। जिन लोगों को लक्ष्मी का आशीर्वाद मिल जाता है, उसका जीवन सुख शांति से पूर्ण हो जाता है।

जानकारी के मुताबिक चाणक्य की गिनती हिंदुस्तान के श्रेष्ठ विद्वानों में की जाती है। उनका संबंध विश्व प्रसिद्ध तक्षशिला विश्वविद्यालयय से था। उन्होंने तक्षशिला विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण की एवं पश्चात में वे इसी विश्वविद्यालय में आचार्य बने।  उन्हें अनेक ग्रंथ और शास्त्रों का ज्ञान था।

कूटनीति शास्त्र, समाज शास्त्र, राजनीति शास्त्र एवं अर्थशास्त्र जैसे अहम विषयों के भी चाणक्य मर्मज्ञ थे। उन्होंने अपने अनुभव और अध्ययन से पाया कि भौतिक जीवन में लक्ष्मी का आशीर्वाद  जिसके पास नहीं है, उसके पास सुखों की कमी बनी रहती है। धन की कमी में ऐसे लोगों का जीवन संकटों से घिरा हुआ रहता है।

चाणक्य के अनुसार जीवन में लक्ष्मी का आर्शीवाद लेने हेतु इन बातों को जीवन में उतारे चाणक्य के मुताबिक लक्ष्मी आलसी शख्स को नापसंद करती हैं। लक्ष्मी हमेशा उस शख्स को अपना आर्शीवाद देती हैं जो स्वच्छ और आलस से दूर रहता है।  मेहनत करने वालों को लक्ष्मी ज्यादा पसंद करती हैं। जो व्यक्ति समय पर अपने कार्यों को पूर्ण करता है एवं अपने सभी कार्यों को ईमानदारी से करता है उस पर ही लक्ष्मी की कृपा होती है।

चाणक्य के मुताबिक जिस शख्स की भावना परोपकार की होती है और सदैव दूसरों की सहायता हेतु खड़ा रहता है ऐसे लोगों को लक्ष्मी कभी नहीं छोड़ती हैं।  लक्ष्मी ऐसे लोगों को अपना आशीर्वाद देती हैं। इसके साथ ही पैसा आने पर जो व्यक्ति परोपकार की भावना को भूल जाता है उसका साथ लक्ष्मी काफी शीघ्र छोड़ देती हैं।

About Aditya Jaiswal

Check Also

आज का राशिफल: 25 अप्रैल 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपके परिवार की कलह ...