Breaking News

किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन

चन्दौली। जनपद में पूर्व प्रधान मंत्री स्व. चैधरी चरणा सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के में किसान सम्मान दिवस एवं जनपद स्तरीय किसान मेला (गोष्ठी) का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल द्वारा सर्वप्रथम फीता काटकर एवं पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर उपस्थित किसान भाईयों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चैधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। उन्होनें जीवनपर्यन्त किसानों की भलाई के लिए कार्य किया। कहा कि किसानों की आय को दो गुना करने के लिए कृषि विविधीकरण व खेती में नये-नये प्रयोग आवश्यक है। परम्परागत खेती के साथ ही किसान भाईयों को पशुपालन, मछलीपालन, फल एवं सब्जी, फूल आदि की खेती की तरफ अग्रसर होना पड़ेगा, इससे उपज की अच्छी कीमत मिलेगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में काला चावल की खेती से किसान भाईयों को इसका काफी लाभ मिल रहा है। इस चावल की देश-विदेश में काफी मांग हो रही है और किसानों को इसकी अच्छी कीमत मिल रही है। काला चावल की बिक्री के लिए अच्छी मार्केटिंग की व्यवस्था भी की गयी है।

चहल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में धान की व्यापक पैदावार को देखते हुए 108 क्रय केन्द्रों के माध्यम से किसान भाईयों के धान की खरीद तेजी से की जा रही है। उन्होनें कृषकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी किसानों के धान की सरकारी खरीद क्रय केन्द्रों के माध्यम से की जायेगी। किसान धैय रखे व अपनी बारी आने पर क्रय केन्द्रों पर जाकर अपना धान विक्रय करें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नही होने दी जायेगी। कहा कि जिला प्रशासन किसान भाईयों के हित में सभी आवश्यक कदम उठा रहा है, कृषक कल्याण से जुड़़ी सभी योजनाओं का समुचित लाभ किसानों को उपलब्ध कराया जायेगा।

इस अवसर पर कृषि उत्पादन के आधार पर जनपद के कृषि एवं सहयोगी विभाग के उत्कृष्ट कृषकों को जिलाधिकारी द्वारा किसान सम्मान पुरस्कार प्रदान किया गया। कृषि विभाग से राजेन्द्र पाण्डेय, पंचम यादव, गोकुल यादव, हरवंश गोंड, मत्स्य पालन क़रने वाले मदन सिंह, जगजीवन प्रसाद, शशांक कुमार सिंह व पुष्पराज सिंह, औद्यानिक कृषक दुर्गा प्रसाद, मुनीब, अनिल मौर्य तथा नारायन कुुमार सिंह तथा पशुपालन क़रने वाले किसान प्रेमचन्द्र, अभयनाथ सिंह, शशिधर पाठक, रियाजुदिन्न को किसान सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित मेले में मत्स्य विभाग, पंचायत राज विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि, उद्यान, काला चावल आदि से संबंधित लगाये गये स्टालों का जिलाधिकारी द्वारा अवलोकन किया गया। अवलोकन के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजितेन्द्र नारायण, उप कृषि निदेशक, कृषि रक्षा अधिकाकरी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, वृक्ष बंधु परशुराम सिंह, किसान नेता दीनानाथ श्रीवास्तव, रतन सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

रिपोर्ट – अमित कुशवाहा

About reporter

Check Also

परवीन डबास ने किया तमिलनाडु स्टेट आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2024 में टेबल का उद्घाटन

मुंबई। जब इस देश में एक खेल के रूप में आर्म रेसलिंग के विकास की ...