Breaking News

बगीचे में सांप देख रोने लगे बच्चे, कुत्ते ने रस्सी तोड़कर बोला हमला; दांतों से चबा डाला

झांसी:  रक्सा इलाके में एक मकान में जहरीला सांप घुस गया। सांप को देखकर बच्चे जोर-जोर से चिल्लाने लगे, लेकिन बच्चों की आवाज घर के भीतर तक नहीं पहुंच सकी। सांप को देखकर बगीचे में बंधे कुत्ते ने रस्सी तोड़कर सांप पर हमला कर दिया। कुत्ते ने देखते ही देखते अपने दांतों से सांप को मार दिया।

पूरा मामला रक्सा थाना क्षेत्र के करौंदी माता मंदिर के पीछे रहने वाले सागर सिंह यादव के घर का है। सागर सिंह यादव करौंदी माता मंदिर के पीछे रहते हैं। मंगलवार को सुबह तकरीबन दस बजे उनका भतीजा युवराज (10) और टिक्कू (8) और पड़ोसियों के तीन-चार बच्चे बगीचे में खेल रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों के सहारे करीब चार फुट लंबा सांप बच्चों की और दौड़ने लगा।

बच्चे सांप देखकर घबरा गए और जोर से चिल्लाने लगे। पास ही बंधे पिटबुल ने बच्चों की आवाज सुनी तो वह किसी अनहोनी की आशंका के चलते जोर-जोर से भौंकने लगा। रस्सी तोड़ते हुए उसने बगीचे में घूम रहे सांप को अपने मुंह में दबा लिया। काफी समय तक देर तक वाह से लड़ता रहा और सांप को मार दिया।

About News Desk (P)

Check Also

कुकुरमुत्तों की तरह उगते कोचिंग सेंटर: CET या लूट की नई राह?

हरियाणा में CET परीक्षा लागू होने के बाद जिस रफ्तार से कोचिंग सेंटर गली–गली उग ...