Breaking News

कौकब हमीद की मृत्यु अपूर्णीय क्षति : मसूद अहमद

लखनऊ। पांच बार विधायक व उ0प्र0 सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता नवाब कौकब हमीद के निधन पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर एक शोक सभा आयोजित की गयी जिसमें रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गयी एवं दुख की इस घडी में शोक संतृप्त परिवार को अपार दुख सहन करने की शक्ति एवं दिवंगत आत्मा को परम शान्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गयी।

कौकब हमीद किसानों की आवाज बुलंद

प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने कहा कि नवाब साहब चौ0 चरण सिंह के सच्चे अनुयायियों में से एक थे। राष्ट्रीय महासचिव शिवकरन सिंह ने कहा कि कौकब साहब ने विधान सभा में किसानों की आवाज को बुलंद करते रहे। राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि कौकब हमीद सरल, मृदुभाषी स्वभाव के थे। उन्होंने अपना जीवन किसान, गरीब व मजलूमों के प्रति समर्पित किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर ने कहा कि उनका हृदय विशाल तथा उनका जीवन सादगी भरा था। वह सियासत के कददावर नेता के साथ साथ अपने मजहब से जुडे रहे। प्रदेश कोषाध्यक्ष ने कहा कि उनके निधन से जो क्षति हुयी है उसकी भरपाई नहीं हो सकती।

शोक सभा में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद, राष्ट्रीय महासचिव शिवकरन सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ल के अतिरिक्त मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, प्रदेश मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, प्रदेश सचिव बी.एल. प्रेमी, रमावती तिवारी, मनोज सिंह चैहान, चन्द्रकांत अवस्थी, रामदीन भारती, सचिन सरोहा, ममता शुक्ला, प्रमोद शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

राजपाट का त्याग करने वाले ही भगवान महावीर और बुद्ध हुए- पंकज सिंह

• चौक में आयोजित भगवान महावीर जन्म कल्याणक 2024 महोत्सव का भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और ...