सूरजमुखी के बीज खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। सूरजमुखी के बीजों में विटामिन ई और खनिज पदार्थ की काफी मात्रा होती है। इनका प्रयोग फास्ट फूड बनाते वक्त भी किया जाता है। आज हम आपको बताएंगे सूरजमुखी के बीज हमारे लिए कैसे फायदेमंद है।
इन बीजों में विटामिन सी और ई की काफी मात्रा होती है जो दिल की बीमारियों से दूर रखते है। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है जिससे आपको हार्ट स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
सूरजमुखी के बीजों में मैग्नीशियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसे खाने से हड्डियों मे मजबूती और लचीलापन आता है। गठिया रोग के लिए यह बहुत लाभकारी है।
सूरजमुखी के बीज में फाइबर की काफी मात्रा होती है। इसके सेवन से आप कब्ज की प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं।