Breaking News

पिछली सरकारों का कूड़ा हमने किया साफ : Yogi Adityanath

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि पिछली सरकारों के पाप का कूड़ा हम साफ कर रहे हैं। उ‌न्होंने कहा प्रदेश में पहली बार ऐसा हो रहा है जब मण्डियों में रंगाई और सफाई हो रही है। CM योगी ने कहा हमारी सरकार ने मण्डियों में सफाई अभियान चलाया जिसके बाद 77 टन कूड़ा निकला गया। मंडियों से निकला कूड़ा पिछली सरकारों के पाप का था जिसके बोझ तले किसान दबता जा रहा था।

ये पढ़े 

बच्‍चों के खिलाफ हिंसा जायज नहीं : Rahul Gandhi

सम्मानित हुए किसान

योगी अवध शिल्प ग्राम में आयोजित यूपी दिवस समारोह के दूसरे दिन कृषि व उससे जुड़े विभागों के कार्यक्रम में बोल रहे थे।

  • CM योगी ने खेती-किसानी के क्षेत्र में बेहतर प्रर्दशन करने वाले करीब 75 किसानों को सम्मानित किया।
  • कृषि विभाग,मण्डी परिषद समेत राजस्व विभाग की तमाम ऑन लाइन जानकारी जनता के लिए समर्पित किया।

गिनाई सरकार की उपलब्धियां

  • सरकार ने डीबीटी के माध्यम से अनुदान की राशि सीधे किसानों के खाते में पहुंचने का जो कार्य शुरू किया है।
  • इस बार 102 करोड़ रुपये किसानों को अनुदान के रूप में दिया जाना है।
  • 75 करोड़ रुपये किसानों के खाते में जा चुका है शेष राशि अगर 31 जनवरी तक किसानों के खाते में पहुंचेगी।
  • खराब प्रदर्शन करने वाले पांच जिलों के अफसरों के खिलाफ शासन करेगा कार्रवाई करेगा।
  • कृषि विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों के तकनीक ज्ञान अगर मिल जाए तो प्रदेश में खुशहाली का एक नया दौर होगा शुरु।
  • तकनीकी ही किसानों को शोषण और भ्रष्टाचार से मुक्त रख सकता है।
  • मण्डियों में रजिस्ट्रेशन का कार्य भी ऑनलाइन किया जा रहा है।
  • किसानों की खुशहाली के साथ प्रदेश की साढ़े बाइस करोड़ जनता की खुशहाली जु़ड़ी हुई है।
  • इस सरकार के मूल एजेण्डे में किसान है, गांव है, गरीब है और नौजवान है।

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता, एलएसी से हटेंगे सैनिक

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं ...