Breaking News

आरटीआई के क्षेत्र में योगदान हेतु सीएमएस छात्रा सम्मानित

लखनऊ । सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की कक्षा-11 की छात्रा ऐश्वर्या पाराशर को सूचना के अधिकार कानून के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान एवं इस कानून के सदुपयोग से जन-जागरण की मिसाल कायम करने हेतु सम्मानित किया गया है। अभी हाल ही में गाँधी पीस फाउण्डेशन के तत्वावधान में इन्स्टीट्यूट आफ इण्डिया ने नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में आर.टी.आई. गर्ल के नाम से विख्यात ऐश्वर्या को सम्मानित किया। इस प्रकार सी.एम.एस. की इस मेधावी छात्रा ने सामाजिक जागरूकता की मिसाल प्रस्तुत कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि ऐश्वर्या महज 8 वर्ष की उम्र से ही ‘सूचना का अधिकार’ कानून का सदुपयोग कर समाज में जागरूकता लाने का कार्य कर रही है। इन्ही प्रयासों के तहत ऐश्वर्या ने बहुत उम्र में ही अपने विद्यालय के सामने से कूड़ाघर को हटवाकर पब्लिक लाईब्रेरी बनवाने में सराहनीय भूमिका निभाई और इसके उपरान्त ऐश्वर्या ने
आर.टी.आई. के उपयोग से अनेकों ऐसी जानकारियाँ जनमानस में साझा की जिनके बारे में अमूमन लोग अनभिज्ञ थे।
श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को विभिन्न सामाजिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों के लिए विशेष रूप से प्रेरित करता है। यही कारण है कि सामाजिक जागरूकता के कार्यो में सी.एम.एस. छात्र बढ़चढ़कर हिस्स लेते हैं एवं अपने सद्प्रयासों से विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। स्वास्थ्य, पर्यावरण जैसे जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सी.एम.एस. छात्र समय समय पर विशेष कार्यशालाओं, रैलियों आदि का आयोजन कर जन-जागरूकता जगाते हैं, साथ ही साथ सामाजिक सद्भाव, सहयोग, शान्ति व एकता का संदेश देते हैं। इन्हीं सद्प्रयासों की बदौलत सी.एम.एस. छात्रों ने पढ़ाई में सर्वोच्च कीर्तिमान बनाने के साथ ही साथ सामाजिक जागरूकता की भी अनूठी मिसाल प्रस्तुत की है।

 

About Samar Saleel

Check Also

पहले चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा हमला, भाजपा ने सभी को छला, इंडिया गठबंधन देगा जवाब

लखनऊ:  कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा ने देश ...