Breaking News

पूर्व मंत्री ओमवीर और नवाब अहमद हमीद ने अपने सैकड़ों समर्थको संग पड़का हाथ का साथ 

लखनऊ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधारा में आस्था व्यक्त करते हुए एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी द्वारा देश एवं संविधान की रक्षा हेतु किये जा रहे संघर्षों से प्रेरित होकर आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर जनपद बागपत के पूर्व कांग्रेस नेता कौकब हमीद के पुत्र राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व बागपत विधानसभा प्रत्याशी नवाब अहमद हमीद एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ओमवीर तोमर ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

पूर्व मंत्री ओमवीर और नवाब अहमद हमीद ने अपने सैकड़ों समर्थको संग पड़का हाथ का साथ 

अजय राय ने उनके गले में कांग्रेस तिरंगा पट्टिका पहनाकर पार्टी का सदस्यता कार्ड देकर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल कराया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, संगठन सचिव अनिल यादव, शाहनवाज आलम, मनोज यादव, आलोक प्रसाद, अभिमन्यु त्यागी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

👉AIFF ने भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक का अनुबंध दो साल बढ़ाया

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ सीपी राय ने बताया कि इस अवसर पर समस्त आगन्तुकों का पार्टी में स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस की सोच और नीतियों से प्रभावित होकर लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त प्रदेश की जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगांहों से देख रही है।

समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर उनको आगे बढ़ाने की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सोच में लोग भरोसा व्यक्त कर रहे हैं। सभी जाति और धर्म के लोग भाजपा की समाज तोड़ो राज करो की नीति और नीयत से परिचित हो चुके हैं। बंटवारे की राजनीति करने वाले दलों को छोड़कर लोग कांग्रेस के में विश्वास जता रहे हैं।

पूर्व मंत्री ओमवीर और नवाब अहमद हमीद ने अपने सैकड़ों समर्थको संग पड़का हाथ का साथ 

सदस्यता ग्रहण करने वालों में आस मोहम्मद निवाडा, धर्म सिंह विकल, इरफान बिलोजपुरा, नासिर प्रधान, दिलशाद प्रधान, इकबाल प्रधान, एडवोकेट इस्तखार हसन, वसीम, शमीम राणा, एडवोकेट लियाकत अली खान, अली हसन प्रधान, एडवोकेट सरफराज अहमद, हनीफ मेंबर, महबूब प्रधान, हाजी वाहिद कुरैशी, हाजी इकबाल इरशाद, मोमिन प्रधान डोला, असलम प्रधान, फिरोज प्रधान, इकबाल प्रधान, अफजल प्रधान, इरशाद भाई, अरशद खान, सलीम त्यागी घटोली सहित भारी संख्या में जनपद बागपत के लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

About Samar Saleel

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...