Breaking News

आम आदमी पार्टी की बैठक संपन्न, सक्रिय लोगों को मिलेंगे पद

औरैया के जालौन चौराहा स्थित साई गेस्ट हाउस में आम आदमी पार्टी के जिला स्तरीय बैठक हुई जिसमें पार्टी द्वारा निर्देशित बिंदुओं पर चर्चा हुई और आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए अपने अपने सुझाव भी दिए गए। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष सुमेंद्र पोरवाल ने कहा कि पार्टी में सक्रिय रूप से भागीदारी करने के लिए जो भी सदस्य तत्पर रहेगा पार्टी उसको उसकी क्षमता के अनुरूप पदभार देगी। पार्टी के जिला प्रभारी डॉ एस पी सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी जन समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रही है इसी का नतीजा है कि पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा। ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह गांव-गांव घर-घर जाकर पार्टी से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें।

पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों की सक्रियता पर भी समीक्षा की गई जिसमें जनपद के एससी/एसटी प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी कस्बा जाना मुरादगंज निवासी अशोक कुमार दोहरे को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी क्रम में रामजी दीक्षित को बीके पर मुरादगंज को सेक्टर प्रभारी नियुक्त किया गया। इसी राजेश कुमार को कस्बा जाना मुरादगंज का सेक्टर प्रभारी नियुक्त किया गया एवं अजीत सिंह को मधुपुर क सेक्टर प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से रामवीर सिंह यादव को पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बीडीसी पुत्र सनी सिंह निवासी हरचंदपुर को सीवाईएसएस में जिम्मेदारी दी गई।

बैठक में औरैया विधानसभा अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष संजय कुमार बिधूना विधानसभा से पिंटू शर्मा, औरैया विधानसभा अध्यक्ष अंकिता यादव, राजेश शाक्य, पार्टी के जिला सचिव आशुतोष पांडे, जिले के संगठन प्रभारी विमल शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप तिवारी, उपाध्यक्ष लल्ला शुक्ला, शिवेंद्र सिंह यादव, अभिषेक तिवारी, रामवीर यादव, महासचिव हेमंत पोरवाल, जिला आप संयोजक अजय शुक्ला, संकेत पोरवाल, चिराग पोरवाल, चेतन पोरवाल, आलोक दौरे, अजीत सिंह, राजेश कुमार, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सरिता करण, राजेश कुमार, राम जी दीक्षित सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट-अनुपमा सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

बड़ौत में विजय संकल्प रैली में पहुंचे जयंत और पत्नी चारू चौधरी, मंच से जमकर गरजे सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के साथ ही चारू चौधरी आज ...