केरल में हाल ही में हुर्इ भारी बारिश से हालात बिगड़े हैं। सदी की सबसे बड़ी बाढ़ से यहां बड़े स्तर पर तबाही हुर्इ है। एेसे में तबाह इलाकों का दौरा करने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) पहुंचे जहाँ उन्होंने सद्भावना की एक मिसाल पेश की है।
Rahul Gandhi : बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोशल मीडिया में फिर चर्चा का विषय बने हैं। राहुल बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा कर पीड़ितों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जान रहे है। एेसे में कल उन्होंने चेंगन्नूर और अलापुझा में राहत शिविरों का दौरा किया और लोगों से उनके दुख दर्द पूछे। इसके बाद वह चेंगन्नूर क्रिश्चियन कॉलेज में बने हेलीपैड की आेर गए आैर अपने हेलीकॉप्टर में चढ़ गए। तभी उनकी नजर वहां खड़ी एक एयर ऐंबुलेंस पर पड़ी। इस पर राहुल ने एसपीजी के कर्मियों से उसके बारे में पूछा। एसपीजी ने बताया कि इस एंबुलेंस से हार्ट अटैक से पीड़ित एक महिला को चेंगन्नूर के एक राहत शिविर से अलपुझा मेडिकल कॉलेज ले जाया जाना है।
राहुल गांधी ने 30 मिनट तक किया इंतजार
एयर ऐंबुलेंस के बारे में जानने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने अपने हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने से रोक दिया, ताकि एयर एंबुलेंस पहले उड़ान भर सके। राहुल गांधी ने करीब 30 मिनट तक इंतजार किया आैर एयर एंबुलेंस जाने के बाद उनके हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी।
केरल में बाढ़, बारिश और भूस्खलन के कारण काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। इसकी वजह से केंद्र सरकार ने गंभीर प्राकृतिक आपदा घोषित कर दिया है। बीते 8 अगस्त से केरल में हालात बिगड़ने शुरू हुए थे। यहां करीब 223 लोगों की जान चली गर्इ। यहां करीब 10.78 लाख से ज्यादा विस्थापित लोगों को 3,200 राहत शिविरों में शरण दी गर्इ है।
शुरुआती आकलन के अनुसार यह सदी की सबसे बड़ी बाढ़ है क्यूंकि केरल को अभी तक करीब 20,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।