Breaking News

दो पक्षों में चले ईंट पत्थर वीडियो वायरल, बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद

औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने पुलिस से शिकायत की तो मामला और बढ़ गया। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी।

अरविंद केजरीवाल के पीए को ED ने भेजा समन, जानिए क्या है वजह

दो पक्षों में चले ईंट पत्थर वीडियो वायरल

महिलाओं ने जमकर ईंट पत्थर चलाए। महिलाओं को भी पीटा गया। झगड़े के दौरान एक महिला बेहोश हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शरीर को सेहतमंद रखेगी चटपटी आंवला चटनी, जानिए बनाने का आसान सा तरीका

दो पक्षों में चले ईंट पत्थर वीडियो वायरल

थाना क्षेत्र के गांव हंसे का पुरवा में बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षो में विवाद हो गया जिसमे हाथापाई और मारपीट भी हुई, मारपीट के बाद एक पक्ष ने पुलिस को सूचना दी तो विवाद और बढ़ गया।

पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल पर पुलिस ने कसा शिकंजा, गिरफ्तारी के लिए लगी पुलिस की टीमें

दोनों पक्षों से महिलायें और पुरुष आमने-सामने आ गए और फिर मारपीट का दौर शुरू हो गया। झगड़ा इस कदर बढ गया कि जमकर ईंट पत्थर भी चले। पुरुषों ने महिलाओं को भी नही छोड़ा, महिलाओं को भी पीटा गया तो महिलाओं ने भी मोर्चा ले लिया और फिर उन्होंने भी खूब ईंट पत्थर चलाये।

दो पक्षों में चले ईंट पत्थर वीडियो वायरल

इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला पत्थर चला रही है, जबकि पुरुष महिलाओं को पीट रहे हैं। इस दौरान एक महिला ईंट के ढेर पर गिरकर बेहोश हो गई, उसे अस्पताल ले जाया गया।

विराट कोहली की जिद्द ने बदली मोहम्मद सिराज की जिंदगी, दिनेश कार्तिक ने खोला राज

दो पक्षों में चले ईंट पत्थर वीडियो वायरल

सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन

About Samar Saleel

Check Also

सीज़ फ़ायर कराने के ट्रम्प के दावे पर मोदी जी की चुप्पी शर्मनाक है : शाहनवाज़ आलम

नयी दिल्ली। मोदी सरकार (Modi Government) को चाहिए कि संसद का विशेष सत्र (Special Session ...