Breaking News

पेड़ पर लटका मिला अधेड़ का शव, मारपीट कर हत्या का आरोप

औरैया। जिले के फफूंद क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति का शव बबूल के पेड़ पर फांसी पर लटका मिला, परिजनों ने मारपीट कर हत्या कर फांसी पर लटकाये जाने का आरोप लगाया। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फफूंद क्षेत्र के मिरगावा गांव निवासी सुरेश बाबू दिवाकर (47) मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह पिछले दस वर्षों से गांव के ही राम सुदर्शन के घर पर रहता था।

बीती शाम वह घर पर गया और जाके सो गया। आज सुबह गांव के लोगो ने सुरेश का शव साड़ी के फंदे के सहारे बबूल के पेड़ पर लटका देखा तो इसकी जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पेड़ से उतरवाकर पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उधर मृतक के पिता परमलाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसका बेटा पिछले दस वर्षों से राम सुदर्शन के घर पर रह रहा था। रविवार की रात्रि राम सुदर्शन व उसके पुत्र ने मारपीट कर सुरेश की हत्या कर के शव को फांसी पर लटका दिया। बताया कि मृतक के दो लड़के अंशु (20) व प्रांशु (18) एवं एक लड़की प्रतीक्षा (16 वर्ष) है।

रिपोर्ट-शिव प्रताप सिंह सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

सोमवार से होगा भाषा विवि में त्रिदिवसीय नैक मूल्यांकन

लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय (KMC Bhasha University) में त्रिदिवसीय नैक मूल्यांकन (Three-Day NAAC ...