Breaking News

औरैया में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

औरैया। जिले के बिधूना क्षेत्र में आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव नीम के पेड़ पर शर्ट के सहारे फांसी पर लटका मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया।

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार की सुबह यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के गांव बड़े पुर्वा निवासी विनोद (25) पुत्र राम लखन का शव आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के समीप गिरवर व तुलाराम के खेत पर खड़े नीम के पेड़ से शर्ट के सहारे लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। बताया कि सुबह जब गांव की कुछ महिलाएं व पुरूष किसी काम से खेतों पर गये तो उन्होंने पेड़ पर शव लटका देख परिजनों व पुलिस को सूचना दी, जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक के पिता रामलखन एवं भाई सनोज व मनोज ने बताया कि वह शाम को खाना खाकर घर से निकला था और देर रात्रि तक वापस नहीं आया, चुनाव के कारण इस पर ध्यान नहीं दिया और आज सुबह विनोद का शव पेड़ से लटका मिला। उन्होंने विनोद की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाये जाने का आरोप लगाया है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा।

रिपोर्ट-शिव प्रताप सिंह सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

सेहरा सजने से पहले ही उठ गई अर्थी, दो दिन बाद जानी थी बरात; इस तरह आई मौत… चीत्कार उठे घरवाले

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सेहरा सजने से पहले हादसे ने होने वाले दूल्हे की ...