Breaking News

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, कहा पढ़ाई में कमजोर छात्रों के लिए होगा ऐसा…

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को कहा कि अगर कुछ बच्चे पढ़ाई में कमजोर हैं तो उनके लिए अतिरिक्त कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। खराब प्रदर्शन करने वाले छात्रों की अंकतालिकाएं ट्विटर पर पोस्ट करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता को जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का आयोजन किया जायेगा।

भारत और भूटान : सदियों पुराने मित्र भाईचारे का प्रमाण

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शनिवार को कहा कि मनीष सिसोदिया की वजह से पिछले आठ वर्षों में दिल्ली के सरकारी स्कूलों का कायाकल्प हो सका, जो हर सुबह छह बजे उठकर उनके निरीक्षण पर निकल जाते थे।

केजरीवाल ने पूर्वी विनोद नगर में राजकीय सर्वोदय कन्या/बाल विद्यालय के नए भवन ब्लॉक की आधारशिला रखते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि स्कूल पूरी तरह से बन जाने के बाद कोलंबिया विश्वविद्यालय जैसा दिखेगा। केजरीवाल ने पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री के बारे में बोलते हुए कहा, “उन्होंने (केंद्र ने) मनीष सिसोदिया पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्हें जेल में डाल दिया।

वह वही नेता हैं, जो हर सुबह छह बजे उठकर स्कूलों में जाते थे।” मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्ट नेता सुबह छह बजे निरीक्षण के लिए स्कूलों का दौरा नहीं करते हैं। केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली सरकार के स्कूलों के विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। वे प्रतियोगी परीक्षाओं को भी उत्तीर्ण कर रहे हैं और डॉक्टर, इंजीनियर और पुलिस अधिकारी बन रहे हैं।” मुख्यमंत्री ने कहा, “शिक्षा क्षेत्र में इस परिवर्तन के पीछे एक शख्स है और वो है मनीष सिसोदिया।”

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ”इनमें से ही कोई बच्चा भविष्य में देश का प्रधानमंत्री बनेगा और हम नहीं चाहते कि भविष्य में कोई फर्जी डिग्री लेकर प्रधानमंत्री बने।” भाजपा प्रवक्ता हरीश खुराना ने सरकारी स्कूलों के छात्रों की अंकतालिकाएं पोस्ट की थी और आरोप लगाया था कि हर साल कक्षा नौ में एक लाख से अधिक बच्चे फेल हो जाते हैं।

About News Room lko

Check Also

देश भर में चुनाव की बयार… पर यहां है इंतजार, सरकार और उपराज्यपाल की रस्साकशी में अटका ‘दरबार’

नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव अब शुक्रवार को नहीं होगा। उपराज्यपाल ...