Breaking News

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने गौशाला “कान्हा उपवन” का निरिक्षण कर गौशाला में की गौसेवा

लखनऊ। आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने नादरगंज निकट अमौसी स्थित नगर निगम लखनऊ की गौशाला “कान्हा उपवन” का दौरा किया।

कान्हा उपवन में उप मुख्यमंत्री ने सबसे पहले गौपूजा की एवं गौमाता को गुड़ तथा फल खिलाकर गौमाता का आशीर्वाद लिया, पूजा अर्चना उपरांत माननीय उपमुख्यमंत्री द्वारा कान्हा उपवन स्थित नवग्रह वाटिका में आम का पेड़ लगाया गया। तदुपरान्त सम्पूर्ण कान्हा उपवन परिसर का विचरण किया गया। उपमुख्यमंत्री द्वारा कान्हा गौशाला में गोवंश के संरक्षण की व्यवस्था, एवं प्रबंधन की भूरि भूरि प्रशंसा की गयी।

विचरण के उपरांत कान्हा उपवन में नगर निगम लखनऊ द्वारा किए जा रहे गौ संरक्षण के कार्य को उत्कृष्ट बताते हुए संतोष व्यक्त किया गया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री द्वारा भविष्य में कान्हा गौशाला को आत्म निर्भर बनाने की कार्ययोजना बनाने पर बल दिया गया और गौशाला से निर्मित उत्पादों की वृहद स्तर पर मार्केटिंग के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, पशु कल्याण अधिकारी डा. अभिनव वर्मा और मुख्य पशु चिकिसाधिकारी डा. ऐके वर्मा मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

अरविंद केजरीवाल की बढ़ी न्यायिक हिरासत, सात मई को होगी अगली सुनवाई

दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत सात ...