Breaking News

ब्रज क्षेत्र का विकास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में विकास और विचारधारा का नया अध्याय शुरू किया था। साढ़े चार वर्षों से यह यात्रा निरन्तर प्रगति पर है। प्रदेश के सभी हिस्सों का संतुलित और समग्र विकास हो रहा है। पौराणिक स्थलों का उनकी गरिमा के अनुरूप विकास किया जा रहा है।

योगी आदित्यनाथ की मथुरा यात्रा में एक बार फिर विकास और संस्कृति का समन्वय दिखाई दिया। सरकार ने पहले कार्यकाल की शुरुआत में ही मथुरा-वृन्दावन को नगर निगम बनाया था। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के गठन के माध्यम से यहां विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाया गया। स्वतंत्र भारत में ब्रज भूमि के विकास का समय आया है। मथुरा, वृन्दावन, बरसाना, नन्दगांव तथा बलदेव ये सभी तीर्थस्थल बदलते हुए दिखायी दे रहे हैं।

जर्जर बस की फोटो वायरल, पूर्व सीएम अखिलेश ने लिखा “खटारा सरकार की खटारा बस”

ब्रज भूमि के विकास के लिए लगभग तीस हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट विभिन्न चरणों में हैं। योगी ने मथुरा के विकास से सम्बन्धित करीब सवा आठ सौ करोड़ रुपये की दो सौ से अधिक परियोजनाओं का #लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने विकास और विरासत का उल्लेख किया. कहा कि अयोध्या, काशी, मथुरा जैसे विश्व प्रसिद्ध नगर उत्तर प्रदेश में हैं।

मां विन्ध्यवासिनी का पवित्र धाम तथा भगवान बुद्ध से जुड़े हुए सर्वाधिक पवित्र स्थल भी उत्तर प्रदेश में मौजूद हैं। दुनिया की सबसे पवित्र नदियों मां गंगा तथा मां यमुना यहां प्रवाहित होती हैं। प्रयाग राज में दुनिया का विशालतम सांस्कृतिक आयोजन होता है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में आधारभूत संरचना का अभूतपूर्व विकास हुआ है. प्रदेश विकास के नये मॉडल के रूप में आगे बढ़ रहा है।

बाबा विश्वनाथ ने भक्तों की सुविधा के लिए खर्च किए 20 करोड़

About Samar Saleel

Check Also

पूजा गर्ग बनी फिक्की फ्लो की राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष

लखनऊ। पूजा गर्ग (Pooja Garg) फ़िक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर (FICCI FLO Lucknow Chapter) एक गतिशील ...