लखनऊ। Lucknow University के विधि संकाय (Law Faculty)की प्रतिष्ठित संस्था विधिक सहायता केंद्र (Legal Aid Center) व जिला विधिक प्राधिकरण (District Legal Authority) के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर LU New Campus में ‘परिवर्तन की वास्तुकार – नेतृत्व के माध्यम से समुदायों को मजबूत बनाना’ विषय पर परिचर्चा (Discussion) का अयोजन किया गया। परिचर्चा को असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ सोनाली राय चौधरी द्वारा संयोजित किया गया।
परिचर्चा का शुभारंभ मां सरस्वती का दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ सोनाली राय चौधरी ने कहा कि महिलाओं को कार्यस्थल पर अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके बारे में सभी वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए, जिससे पता चला की कार्यस्थल पर अगर पारंपरिक रूढ़िवादियों की मनःस्थिति को दूर कर दिया जाए तो महिलाओं को कार्यस्थल पर सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
इस मौके पर मोहिनी तिवारी व निमित गर्ग ने उपस्थित पैनलिस्ट एवं छात्र छात्राओं को विधिक सहायता केंद्र के बारे में जानकारी प्रदान की तथा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का संक्षिप्त विवरण प्रस्ततु किया। इस मौके पर विधि संकाय के अधिष्ठाता प्रो बीडी सिहं , प्रोफेसर आरके सिंह डायरेक्टर द्वितीय कैंपस व विधिक सहायता केन्द्र के अध्यक्ष डॉ अभिषेक कुमार तिवारी , प्रोबोनो क्लब के अध्यक्ष डॉ आलोक कुमार यादव,उपाध्यक्ष डाॅ भावना ने अपने विचार रखे।
इसी तरह चर्चा को आगे बढ़ते हुए मेनका त्रिपाठी ने नारी सशक्तिकरण और नारी क्रांति पर अपने विचार प्रस्तुत किया। परिचर्चा के अंत में डॉ भावना ने सभी अतिथियों को विधिक सेवा केंद्र द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य में पूरे सप्ताह किए गए सामाजिक सेवाओं और कार्यक्रमों की सूची प्रस्तुत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। परिचर्चा का समापन राष्ट्र गान के साथ हुआ।