Breaking News

राजनाथ सिंह द्वारा प्रेषित राशन का वितरण

रिपोर्ट-डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

लखनऊ। स्थानीय सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ के सम्पर्क में है। वह फोन व वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर रहे है। उनका निजी आवास गोमतीनगर में है। इसलिए वह गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति महासभा के सदस्य भी है। महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ला से वार्ता के बाद उन्होंने यहां के गरीबो के लिए राशन भिजवाया है।

राघवेंद्र शुक्ला के निर्देशन में उसका वितरण किया जा रहा है। अन्य उपखण्डों के पदाधिकारी भी इसमें सहयोग कर रहे है। इसके अलावा गोमतीनगर के कई खंडों में आज सेनेटाइजेशन का कार्य पूर्ण हुआ। इसके अलावा झुग्गी झोपड़ी इलाको में भी सेनेटाइजेशन और भोजन वितरण का कार्य चल रहा है। सेनेटाइजेशन का संचालन गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति नगर निगम,आईआईटी रुड़की पूर्व छात्र संगठन और खंडों की कल्याण समिति के पदाधिकारियों के सहयोग से चलाया जा रहा है।

महासमिति के महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ला इस पूरे अभियान का निर्देशन कर रहे है। उन्होने बताया कि विनय खण्ड तीन,चार व पांच में सेनेटाइजेशन कार्य आज पूरा हो गया। इसमें डॉ राघवेंद्र शुक्ला,रूप कुमार शर्मा, सुनील कुमार, विनोद कथूरिया, सुनील कुमार सिंह, अरुण गुप्ता का भी सक्रिय सहयोग दिया।

About Samar Saleel

Check Also

लखनऊ के आचार्य देव को अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लोबल पीस से मिली डॉक्टरेट की उपाधि

लखनऊ के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं धर्म गुरु आचार्य देव को अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लोबल ...