Breaking News

दिव्यांका त्रिपाठी के साथ कभी खूब हुई थी इस एक्टर के प्यार की चर्चा, आज मना रहे हैं अपना 39 वां जन्मदिन

छोटे पर्दे के मशहूर कलाकार शरद मल्होत्रा का आज जन्मदिन हैं।शरद आज अपना 39 वां जन्मदिन मना रहे हैं। गौरतलब हैं कि पिछले दिनों शरद कोरोना की चपेट में आ गए थे, और इस वक्त एक्टर होम क्वारंटीन में हैं।

शरद मल्होत्रा ने ‘भारत का वीर पुत्र- महाराणा प्रताप’, ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ और ‘नागिन 5’ जैसे शोज किए हैं। एक्टर को अपने पहले शो बनू मैं तेरी दुल्हन से खूब लोकप्रियता हासिल हुई थी। उनके लिए यह शो प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों ही लेवल पर शानदार रहा था।

शो के खत्म होने के बाद भी इनका प्यार बना रहा और बाद में इन दोनों ने खुलेआम अपने रिश्ते को स्वीकार था। लेकिन कहते हैं ना कि कुछ भी परमानेंट नहीं होता है, कुछ ऐसा ही शरद और दिव्यांका के रिश्ते के साथ हुआ। 7 साल पुराना रिश्ता 2015 में टूट गया। शरद-दिव्यांका के ब्रेकअप फैंस को तगड़ा झटका लगा था।

दिव्यांका त्रिपाठी ने एक्टर विवेक दहिया से शादी कर ली हैं तो वहीं शरद मल्होत्रा भी रिप्सी भाटिया संग विवाह के बंधन में बंध चुके हैं। आपको बता दें कि आज एक्टर के जन्मदिन के मौके पर उनके इंडस्ट्री के फ्रेंड्स उनपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

About News Room lko

Check Also

कमाई के लिए तरस रही एलएसडी 2-दो और दो प्यार, जानें कैसा रहा बाकी फिल्मों का हाल

सिनेमाघरों में हाल ही में रिलीज हुई फिल्म एलएसडी 2 और दो और प्यार को ...