Breaking News

ठंड से ठिठुर रहे महिलाओं को डीएम ने दिए कंबल

औरैया। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान फरियाद लेकर आई तीन महिलाओं को ठिठुरते हुये देखकर डीएम ने तत्काल लिपिक से कंबल मंगाकर महिलाओं को कंबल दिये। इस पर फरियाद लेकर आई महिलाओं ने जिलाधिकारी को धन्यवाद कहा।

दरअसल सेहुद गांव निवासी रामदेवी, जसनपुर निवासी लक्ष्मीदेवी और पुर्वा वले निवासी ईश्वरीदेवी अपनी अपनी फरियाद लेकर शुक्रवार की सुबह जिलाधिकारी के पास पंहुची थी। उन्होंने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए उसके निस्तारण की गुहार लगाई। जिलाधिकारी ने देखा कि फरियाद लेकर आई महिलाएं ठंड की वजह से ठिठुर रही है। इस पर उन्होंने तुरंत ही अपने लिपिक को कंबल लाने के निर्देश दिए इसके बाद उन्होंने अपने हाथों से फरियाद लेकर आई महिलाओं को कंबल ओढ़ायें। और महिलाओं के प्रार्थना पत्र पर संबंधित अधिकारी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट कर्मचारी सीआरए को बुलाकर तहसीलों में कंबल वितरण की स्थिति की जानकारी ली जिस पर सीआरए ने बताया कि सभी तहसीलों को एक एक एक हजार कंबल दिए गए थे और अभी हाल ही में प्रत्येक तहसील को सात सात सौ कंबल दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी तहसीलों में मांग के अनुसार कंबल पहुंचाया जाए सभी नगर पंचायतों से ठंड से बचाव के लिये किये जा रहे कार्यों की जानकारी लेते रहे। जिससे कि लोगों को ठंड से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी नगर पंचायतों को सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए जाएं।

रिपोर्ट-अनुपमा सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

अखिल भारतीय परिसंघ ने संविदा सफाई कर्मचारियों को नियमित ना करने को असंवैधानिक बताया

लखनऊ। वंचित शोषित सामाजिक संगठनों के अखिल भारतीय परिसंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चंदन लाल ...