Breaking News

धनतेरस के दिन भूलकर भी न करें ये गलती, वरना मां लक्ष्‍मी हमेशा के लिए जाएंगी रूठ

कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। धनतेरस दीपावली से पहले आता है। इस साल धनतेरस 13 नवंबर (शुक्रवार) को मनाया जाएगा। धनतेरस पर खरीदारी का विशेष महत्व है।

धनतेरस के दिन लोग सोना-चांदी की खरीदारी करते हैं, ताकि उनके घर में सुख और समृद्धि बनी रहे। ऐसी मान्यता है कि Dhanteras के शुभ दिन पर सोना, चांदी और बर्तन खरीदने से पूरे साल संपन्नता बनी रहती है। Dhanteras पर क्या खरीदना चाहिए ये तो सभी को पता होता है, लेकिन क्या आपको पता है धनतेरस पर क्या नहीं खरीदना चाहिए? आइए आपको बताते हैं कि धनतेरस पर कौन सी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।

लोहे की चीजें

Dhanteras पर लोहे से बनी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। कहते हैं कि इस दिन लोहे से बनी चीजें घर पर लाने से राहु ग्रह की अशुभ छाया पड़ जाती है। राहु की नजर पड़ते ही घर में परेशानियां बढ़ने लगती हैं।

धनतेरस

कांच का सामान

मान्यता है कि कांच का सामान का संबंध भी राहु ग्रह से होता है इसलिए Dhanteras के दिन कांच की चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।

स्टील न खरीदें

Dhanteras पर बर्तन खरीदने की परंपरा काफी समय से चली आ रही है। स्टील भी लोहा का ही दूसरा रूप है इसलिए कहा जाता है कि स्टील के बर्तन भी धनतेरस के दिन नहीं खरीदने चाहिए। स्टील के बजाए कॉपर या ब्रॉन्ज के बर्तन खरीदे जा सकते हैं।

काले रंग की वस्तुएं

Dhanteras के दिन काले रंग की चीजों को घर लाने से बचना चाहिए। धनतेरस एक बहुत ही शुभ दिन है जबकि काला रंग हमेशा से दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है इसलिए धनतेरस पर काले रंग की चीजें खरीदने से बचें।

धारदार चीजें

Dhanteras के दिन अगर आप खरीदारी करने निकले हैं तो चाकू, कैंची व दूसरे धारदार हथियारों को खरीदने से बचना चाहिए।

About Aditya Jaiswal

Check Also

आज का राशिफल: 23 अप्रैल 2024

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए सुख व समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपको किसी ...