Breaking News

डकेट भारत में सबसे तेज टेस्ट शतक जड़ने वाले इंग्लिश बैटर, इस मामले में केविन पीटरसन की बराबरी की

बेन डकेट ने राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में शतक जड़ दिया। उन्होंने इंग्लैंड के बैजबॉल स्ट्रैटजी का पूरी तरह से पालन करते हुए महज 87 गेंद पर शतक जमाया। यह भारत में उनका पहला शतक है और उसी में उन्होंने रिकॉर्ड बना दिया। 88 गेंद में शतक किसी इंग्लिश बल्लेबाज द्वारा भारत में टेस्ट में सबसे तेज शतक है। वहीं, ओवरऑल किसी विदेशी बल्लेबाज द्वारा यह तीसरा सबसे तेज शतक है। एडम गिलक्रिस्ट ने 2001 में भारत में 84 गेंद में शतक जमाया था। वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड ने 1974 में 85 गेंद में शतक जड़ा था। डकेट ने 12 साल पहले रॉस टेलर द्वारा बेंगलुरु में बनाए गए 99 गेंद पर शतक को पीछे छोड़ दिया और तीसरे स्थान पर पहुंच गए।

इंग्लैंड से बाहर यह किसी इंग्लिश बल्लेबाज द्वारा तीसरा सबसे तेज शतक है। इस मामले में उन्होंने केविन पीटरसन की बराबरी की। दोनों ने 88 गेंद पर शतक जड़ा है। पीटरसन ने ऐसा 2009 में वेस्टइंडीज के पोर्ट ऑफ स्पेन में किया था। वहीं, इस मामले में शीर्ष पर हैरी ब्रूक हैं। उन्होंने 2022 में रावलपिंडी में पाकिस्तान के खिलाफ 80 गेंद में शतक बनाया था। जैक क्राउली रावलपिंडी में ही 86 गेंद में शतक के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

भारत के विरुद्ध सबसे तेज टेस्ट शतक (गेंदों के हिसाब से)

  • 84 गेंद: एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया), मुंबई डब्ल्यूएस 2001
  • 85 गेंद: क्लाइव लॉयड (वेस्टइंडीज), बेंगलुरु 1974
  • 88 गेंद: बेन डकेट (इंग्लैंड), राजकोट 2024*
  • 99 गेंद: रॉस टेलर (न्यूजीलैंड), बेंगलुरु 2012

घर से बाहर इंग्लैंड के लिए सबसे तेज टेस्ट शतक (गेंदों के हिसाब से)

  • 80 गेंद: हैरी ब्रुक vs पाकिस्तान (रावलपिंडी 2022)
  • 86 गेंद: जैक क्राउली vs पाकिस्तान (रावलपिंडी 2022)
  • 88 गेंद: केविन पीटरसन vs वेस्टइंडीज (पोर्ट ऑफ स्पेन 2009)
  • 88 गेंद: बेन डकेट vs भारत (राजकोट 2024*)
  • 90 गेंद: ओली पोप vs पाकिस्तान (रावलपिंडी 2022)

About News Desk (P)

Check Also

अंपायर से बहस करना विराट कोहली को पड़ा महंगा, लगा भारी जुर्माना

रॉयल चलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज विराट कोहली को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ ...