Breaking News

रोजाना अनानास खाने से शरीर को मिलता है बड़ा फायदा , जानिए कैसे…

अपने मिठास व स्वाद के साथ-साथ अनानास स्वास्थ के लिए भी काफी फायदेमंद है। डॉक्टर कई बीमारियों में मरीजों को उपचार के तौर पर अनानास खाने की सलाह देते हैं। अनानास शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाता है।

इसके सेवन करने से पेट से जुड़ी बीमारियां दूर रहती हैं। शरीरिक रूप से वजनी व्यक्ति का वजन जल्दी कम करने में अनानास की अहम भूमिका होती है। इसमें ज्यादा मात्रा में बिटामिन सी पाया जाता है। डॉ. सचिन प्रसाद बताते हैं कि अनानास का सेवन स्वास्थ के लिए बेहद फायदेमंद है। यह वजन कम करने में भी काफी मददगार है यह पाचन शक्ति को भी बढ़ाता है।

ये हैं अनानास के फायदे

अनानास में फाइबर होता है। इसमें मैग्नीशियम भी पाया जाता है। इसके साथ ही बीटा केरोटिन, थाइमीन भी होता है जो कि हृदय के लिए अच्छा माना जाता है। अनानास हड्डी को मजबूत करता है साथ ही ये शरीर में इम्यूनिटी भी बढ़ाता है।

अनानास में एंटी कैंसर एजेंट होता है। अनानास का नियमित रूप सेवन करने से कैंसर का खतरा नहीं के बराबर होता है। अनानास में ब्रोमलिन पाया जाता है। ब्रोमलिन ऐसा एंजाइम है जो जोड़ों के दर्द व सूजन को कम करता है।

About News Room lko

Check Also

मलेरिया के लक्षण और कारण, जानिए इस रोग से बचाव के तरीके

आज यानी 25 अप्रैल को वैश्विक स्तर पर मलेरिया दिवस मनाया जाता है। हर साल ...