Breaking News

दिल्ली की केजरीवाल सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर यूपी में सैकड़ों बने “आप” के सदस्य

लखनऊ। बीते माह 15 सितंबर से शुरू हुए आम आदमी पार्टी का सदस्यता को प्रदेश के सभी जनपदों में सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। आज इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में भी सदस्यता अभियान कार्यक्रम चलाया गया। रविवार को राजधानी लखनऊ की उत्तरविधानसभा में विधानसभा प्रभारी के.के. श्रीवास्तव के नेतृत्व में मड़ियांव थाने के पास सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें प्रदेश सचिव तुषार श्रीवास्तव और अनुज पाठक भी शामिल हुए।

प्रदेश सचिव तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि सदस्यता अभियान में जनता को दिल्ली की केजरीवाल सरकार के कामों को बताया जा रहा है, अधिकांश लोग केजरीवाल सरकार की बिजली, पानी, शिक्षा और चिकित्सा के कार्यों से वाकिफ हैं और उनके कार्यों की सराहना भी कर रहे हैं। दिल्ली सरकार के कार्यों को देखकर ही लोग पार्टी के सदस्य बन रहे हैं।

विधानसभा प्रभारी के.के. श्रीवास्तव ने बताया कि विधानसभा में सदस्यता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस सदस्यता अभियान में पार्टी कार्यकर्ता ईमानदारी से काम को अंजाम दे रहे हैं, लोगों का जुड़ाव पार्टी से हो राह है।

रविवार को चलाये गए सदस्यता अभियान में लगभग 325 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। प्रत्येक विधानसभा से 5000 सदस्य बनाने का पार्टी ने लक्ष्य दिया गया है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। सदस्यता अभियान को सुचारू रूप से चलाने में जिम्मेदारी निभाने वालों में अंजू सिंह, जितेंद्र सैनी, किश्वर जहां, अफरोज आलम, गिरिजेश वर्मा, मो0 सईद, आयुष सिंह, सुरेश जायसवाल आदि शामिल रहे।

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...