Breaking News

स्मार्ट सिटी की दिशा में प्रयास

कुछ दिन पहले ही मुम्बई में लखनऊ निगम के खाते में एक उपलब्धि दर्ज हुई थी। म्युनिसिपल बांड जारी करने वाला यह उत्तर भारत का पहला नगर निगम बना था। इसके अलावा स्व्च्छता सूची में भी इसकी रैंक में सुधार हुआ था। इंफ्रास्ट्रक्चर को और बेहतर बनाने का प्रयास कर रहा है। एक्मे इंडिया द्वारा आयोजित सेमिनार स्मार्ट सिटी 2020 के पैनल डिस्कशन में महापौर संयुक्ता भाटिया शामिल हुई।

इस समिट में उदयभान सिंह राज्य मंत्री उ.प्र. सरकार, महापौर कानपुर प्रमिला पांडेय, महापौर ग़ाज़ियाबाद आशा शर्मा, यूपीडिस्को की एम.डी नेहा प्रकाश,नगर आयुक्त लखनऊअजय कुमार द्विवेदी,नगर आयुक्त ग़ाज़ियाबाद महेंद्र सिंह तंवर भी उपस्थित रहे।संयुक्ता भाटिया ने कहा कि लखनऊ को भारत सरकार द्वारा सौ स्मार्ट शहरों में चुना गया है।लखनऊ को टेक्नोलॉजी में स्मार्ट और स्वच्छ्ता में प्रथम स्थान लाने के लिए हमारे नगर निगम ने इसको एक चुनौती के रूप में लिया है।

इस वर्ष हमको फास्टेस्ट मूविंग स्टेट कैपिटल का भी पुरस्कार भारत सरकार द्वारा प्राप्त हुआ है। आईटीट कनेक्टिविटी डिजिटाइजेशन स्ट्रेटेजी इमर्जिंग टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ऐंड डाटा टू फाइट कोविड इत्यादि विषय पर कार्य चल रहा है। रोबस्ट ऑय.टी कनेक्टिविटी एंड डिजिटलाइजेशन स्ट्रेटेजी के लिए भी प्रयास जारी है। इससे संबंधित डिजिटल टूल बनाये गए है। पिछले महीने ही नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वन एप्प का शुभारंभ किया था।

नगर निगम प्रशासन पारदर्शिता,पर्यावरण के अनुकूल पेपरलेस ऑफिस और डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ रहा है। लॉक डाउन के समय कम्युनिटी किचन का संचालन सबसे पहले किया गया। डेमोक्रेटाईजेशन ऑफ टेक्नोलॉजी एंड कनेक्टिविटी एस सोशल पालिसी पर भी कार्य चल रहा है।

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

टीएमयू के मीनाक्षी और यश इंजीनियरिंग फ्रेशर्स

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग संकाय-एफओई की ओर से रिद्धि-सिद्धि भवन में आयोजित फ्रेशर ...