Breaking News

आत्मनिर्भर भारत अभियान योगदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में आत्मनिर्भर भारत अभियान शुरू किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अभियान में उत्तर प्रदेश के योगदान का निर्धारण किया था। इसके दृष्टिगत एक जिला एक उत्पाद के साथ ही अनेक योजनाओं को गति दी गई। मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत पूरी दुनिया में अपना प्रमुख स्थान बनाया है। भारत आज आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। पूरी दुनिया भारतीय संस्कृति को सम्मान दे रही है। उस पर अमल कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ योजना देश एवं प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के दृष्टिगत विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए गए हैं।

दिवाली में परम्परागत उत्पाद

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि परम्परागत उत्पाद ही देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाएंगे। जिसका एक उदारहण दीपावली के अवसर पर मिट्टी के दीये और मूर्तियां हर घर में लायी गईं। आत्मनिर्भरता के लिए हम सभी को सकारात्मक सोच अपनानी होगी। आत्मनिर्भर भारत का आधार हमारे देश के परम्परागत उत्पाद बनेंगे। इनके माध्यम से नौजवानों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। प्रधानमंत्री का यशस्वी नेतृत्व देश को प्रत्येक क्षेत्र में विकास की नई बुलंदियों की ओर ले जाने के लिए तत्पर दिखायी दे रहा है। भारत विगत छह वर्षों में दुनिया का नेतृत्व करने की ओर अग्रसर है।

तीस लाख गरीबों को आवास

मुख्यमंत्री ने जनधन योजना का उल्लेख किया। कहा कि इस योजना का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी को दिया गया है। कोरोना महामारी में गरीबों को सीधे सरकारी सहायता पहुंचाने में जन धन खातों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। प्रदेश में तीस लाख गरीबों को आवास दिए गए है। पांच लाख लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए गए हैं।

स्मार्ट सिटी योजना

प्रयागराज को स्मार्ट सिटी बनाने के उद्देश्य एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु प्रयागराज के पुलिस लाइन परिसर में मुख्यमंत्री MYogiAdityanath उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,विधि मंत्री बृजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत तीन सौ बॉडी वार्न कैमरे,दो सौ पब्लिक सिस्टम एवं छतीस पीआर वी पर पीटी जेड कैमरे का लोकार्पण किया गया।

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने गोरखपुर स्थित न्यू कोचिंग कॉम्पलेक्स का निरीक्षण किया

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल यात्री सुविधा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ...