Breaking News

घर में सो रही विवाहिता के कमरे में घुसा पूर्व प्रेमी, फिर की घिनौनी हरकत; दादी घायल

मोदीनगर:  यूपी के मोदीनगर के एक गांव में पूर्व प्रेमी दीवार फांदकर घर में सो रही विवाहिता के कमरे में घुस गया। आरोपी ने विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास किया। नींद से जागी विवाहिता ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। आरोपी ने मौके पर पहुंची दादी को धक्का देकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।

शादी के बाद बातचीत कर दी थी लड़की ने बंद
उक्त गांव निवासी विवाहिता के अनुसार शादी से पहले गांव निवासी एक युवक से उसके प्रेम संबंध थे। परिजनों ने उसकी शादी कहीं और कर दी। शादी के बाद विवाहिता ने युवक से बातचीत बंद कर दी। कुछ दिन पूर्व विवाहिता अपने मायके आई। बताया कि मंगलवार रात वह अपने कमरे में सो रही थी। दादी दूसरे कमरे में थी।

दादी को किया घायल
आरोप है कि इसी बीच पूर्व प्रेमी दीवार फांदकर घर में दाखिल हुआ और विवाहिता के कमरे में घुस गया। आरोपी ने विवाहिता से छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। विवाहिता ने नींद से जागने पर विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर दादी मौके पर पहुंच गई। आरोपी ने दादी को धक्का देकर गिरा दिया। सिर में चोट लगने से दादी घायल हो गई।

पुलिस का बयान
ग्रामीणों की भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ वहां से भाग गया। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मोदीनगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

About News Desk (P)

Check Also

गोरखपुर में ‘विरासत गलियारा’ को लेकर सरकार पर बरसे अखिलेश, बोले- कॉरिडोर के नाम पर लूट तंत्र सक्रिय

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शनिवार को सपा मुख्यालय में अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता को ...