Breaking News

एग्जिट पोल ने बताया बीजेपी का बहुमत

लखनऊ। यूपी में निकाय चुनाव के मतदान के बाद एग्जिट पोल ने अपने आंकलन पर बताया है कि इस बार भाजपा का जबरदस्त बहुमत आ रहा है। जनपदवार अब तक मिले नतीजों के अनुसार इलाहबाद में भाजपा सबसे भारी पड़ती दिख रही है। अयोध्या में भी भाजपा को जीतने की भविष्यवाणी की गयी है। अयोध्या में सपा ने भाजपा को टक्कर दी है। कानपुर नगर निगम में मेयर पद पर भाजपा सबसे आगे है, हलाकि यहां पर विपक्षी पार्टियों ने ज़ोरदार टक्कर दी है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर भाजपा को ही जीत का दावेदार बताया जा रहा है। झांसी और वाराणसी में भी भाजपा ही भारी पड़ती दिख रही है। लखनऊ और आगरा में भाजपा ने अपनी ताकत दिखाते हुए जीत की तरफ अग्रसर है। लखनऊ में भाजपा को सपा ने और आगरा में भाजपा को बसपा ने टक्कर दी है। इस बार यूपी में नगर निकाय चुनाव तीन चरण में हुआ है। पहले चरण में 23 नवम्बर, दूसरे चरण में 26 नवम्बर और तीसरे चरण में 29 नवम्बर को मतदान हुआ था। चुनाव के नतीजे 1 दिसम्बर को आयेंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए इस बार निकाय चुनाव में सीएम योगी ने भी प्रचार किया था। राज्य के लिए ये पहला अवसर है जब किसी मुख्यमंत्री ने निकाय चुनाव में इतनी सक्रियता दिखाई है। मथुरा, बरेली और अलीगढ नगर निगम में भी भाजपा को जीत की संभावना जाताई जा रही है। बहरहाल, अब तक जो रूझान मिल रहे हैं, उसके हिसाब से भाजपा को निकाय चुनाव में खासी ​सीटें मिलती नजर आ रही हैं। जिस पर 1 दिसम्बर को मतगणना के बाद अधिकारिक पुष्टि हो जायेगी।

About Samar Saleel

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...