Breaking News

देहरादून में जनवरी के आखिरी में हो रहा गर्मी का अहसास, अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस

देहरादून में जनवरी के आखिरी में फरवरी और मार्च के पहले सप्ताह जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। देहरादून में शनिवार जनवरी माह का 12 साल में सबसे गर्म दिन रहा। शनिवार को दून में अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

जोशीमठ : घरों में दरारों के बाद लोगों की बढ़ी मुश्किलें, होने लगे गहरे गड्ढे

पहाड़ों में भी तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास हो रहा है। अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जो सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा है। वहीं टिहरी का 21 और मसूरी का 17.5 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरी ओर मैदानों में पंतनगर का तापमान कोहरे की वजह से सामान्य से पांच डिग्री कम 17.4 दर्ज किया गया। रूड़की में भी 21 डिग्री रहा।

साल 2011 के बाद से साल 2021 में जनवरी माह में नौ जनवरी को 27.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था। अब 2023 में 28 जनवरी को रिकार्ड तापमान दर्ज किया गया। जनवरी में ऑल टाइम रिकॉर्ड 28.6 डिग्री है, जो 24 जनवरी 2009 को था। उधर, प्रदेश के अधिकांश इलाकों में शनिवार को धूप निकली और मौसम शुष्क रहा।

About News Room lko

Check Also

इंदिरानगर की समस्याओं पर नगर आयुक्त ने अधिकारियों को किया तलब

• इंदिरानगर के वार्डों में सबसे पहले एंटी लार्वा छिड़काव, सफाई, फॉगिंग, कूड़ा उठान के ...