Breaking News

ठाणे में बच्ची के यौन उत्पीड़न के आरोप में एक गिरफ्तार; रामगिरि महाराज के खिलाफ FIR दर्ज

ठाणे:  महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उस पर सार्वजनिक शौचालय में आठ वर्षीय एक लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप है। एक अधिकारी ने बताया कि 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने एक जुलाई से 20 अगस्त के बीच वारदात को अंजाम दिया। उसने लड़की को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे नुकसान पहुंचाएगा। नाबालिग की मां ने अपनी बेटी से कथित यौन उत्पीड़न के बारे में जानने के बाद अंबरनाथ पश्चिम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। स्थानीय अदालत ने आरोपी को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

वहीं, पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम धर्म के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पुणे में हिंदू धार्मिक नेता रामगिरि महाराज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि शोएब शेख नामक व्यक्ति की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धारा के तहत खडक थाने में मामला दर्ज कराया गया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि महाराज ने जानबूझकर समाज में दरार पैदा करने और दंगे कराने के लिए आपत्तिजनक बयान दिया।

सोशल मीडिया पर नाबालिग लड़की से की दोस्ती, किया दुष्कर्म
मुंबई में एक युवक को 13 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लड़की से उसकी दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी। वकोला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की से दुष्कर्म करने के बाद आरोपी युवक (21) उसे गुजरात ले गया। आरोपी शहर के गोरेगांव इलाके में एक होटल में काम करता है।लड़की के परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन लड़की खुद ही घर लौट आई और उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया।

About News Desk (P)

Check Also

सुप्रीम कोर्ट ने एक अक्तूबर तक बुलडोजर कार्रवाई पर लगाई रोक, अखिलेश ने फैसले का किया स्वागत

लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बड़ा आदेश दिया है। सर्वोच्च न्यायालय ने पूरे देश ...