Breaking News

दो भाइयों के झगड़े में फायरिंग, पड़ोसी महिला के पेट को भेद गई गोली… हालत नाजुक; आरोपी फरार

फिरोजाबाद:  उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बुधवार की रात दो भाइयों के झगड़े में पड़ोसी महिला को गोली लग गई। घटना के बाद दोनों भाई फरार हो गए। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना जसराना थाना क्षेत्र के कटेना हर्षा गांव की है। रात करीब 10 बजे दो भाई शराब के नशे में झगड़ा कर रहे थे। इसी दौरान एक ने फायरिंग कर दिया। गोली पड़ोसी महिला के पेट को भेद गई। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गई।

घरवालों ने देखा तो उसे आनन फानन लेकर अस्पताल पहुंचे। उधर जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर सीओ और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। हालांकि तब तक आरोपी दोनों भाई भाग निकले थे। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश कर रही है।

About News Desk (P)

Check Also

पैकिंग मैटेरियल फर्म के दो प्रतिष्ठानों पर एसजीएसटी का छापा, 75 लाख की मिली गड़बड़ी

कानपुर:  एसजीएसटी विभाग की अलग-अलग टीमों ने पैकिंग मैटेरियल फर्म के दो प्रतिष्ठानों पर छापा ...