Breaking News

भारत-नेपाल विवाद के बीच सीमा पर फायरिंग, एक शख्स की मौत, दो घायल

भारत और नेपाल सीमा के बीच विवाद गहराता जा रहा है, इस बीच सीमा पर फायरिंग की घटना सामने आई है। जिसमे एक शख्स की मौत हो गई है। जबकी दो लोग घायल हुए है। बताया जा रहा है कि सबसे पहले फायरिंग नेपाल की तरफ से शुरू की गई। कहा जा रहा है कि पहले दो गुटों के बीच विवाद हुआ उसके बाद फायरिंग शुरू हो गई, जिसमे तीन लोग हताहत हुए।

यह घटना बिहार में भारत-नेपाल सीमा के पास सीतामढ़ी में हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले फायरिंग नेपाल से तरफ से शुरू की गई। इस पूरी घटना की पुष्टि बिहार क्षेत्र के सशस्त्र  सीमा बल के आईजी ने की। गौरतलब है कि सीमा विवाद को लेकर इन दिनों भारत और नेपाल के बीच तानातानी जारी है।

फिलहाल वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे है। ये फायरिंग क्यों हुई? अभी इसको एकर जांच जारी है। मरने वाला शख्स और घायल दोनों भारतीय बताये जा रहे है। बता दें कि कालापानी और लिपुलेख को लेकर भारत और नेपाल के बीच सीमा विवाद गहराता जा रहा है।  भारत के गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए एक नए नक्शे में कालापानी क्षेत्र को शामिल किया गया था जिस पर नेपाल अपना दावा करता रहा है। भारत के इलाके को भी नेपाल अपना बता रहा है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

शांति सैनिकों के खिलाफ अपराधों का रिकॉर्ड रखने के लिए भारत ने लॉन्च किया डेटाबेस, GoF की बैठक में हुआ एलान

भारत ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के शांति सैनिकों के खिलाफ अपराधों को रिकॉर्ड करने और ...