Breaking News

पांच ब्राह्मण संगठनों ने दिया कांग्रेस के पूर्वी विधानसभा के प्रत्याशी मनोज तिवारी को बिना शर्त समर्थन समर्थन में 

लखनऊ। पूर्वी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में आज केंद्रीय कार्यालय में ब्राह्मण संगठनों के महासंघ ने बैठक की। इस बैठक में मनोज तिवारी के पक्ष में ब्राह्मण संगठनों ने खुला मतदान करने की अपील की है। बैठक को संबोधित करते हुए महासंघ के ब्राह्मणों ने ऐलान किया है कि वह पूर्वी विधानसभा में हर ब्राह्मण घर में जा कर मनोज तिवारी के पक्ष में वोट डालने की अपील करेंगे।

ब्राह्मण संगठनों ने कहा कि पिछले 30 सालों से प्रदेश में ब्राह्मणों का अपमान हो रहा है लेकिन, अब वह ब्राह्मणों का अपमान नहीं सहेंगे। आगामी विधानसभा में अधिक से अधिक ब्राह्मण प्रत्याशियों को जीता कर सदन भेजेंगे।

बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महाराज सुरेंद्र पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कांत पांडेय, ब्रह्म समाज के पंडित अजय शर्मा, अखिल भारतीय पूर्वांचल ब्राह्मण संगठन के पंडित सुरेश शुक्ला, परसराम अखाड़ा परिषद के पंडित श्रवण अवस्थी, भारतीय ब्राह्मण महासभा के पंडित सिद्धेश्वर दुबे, और ओम ब्राह्मण महासंघ के धनंजय द्विवेदी ने मनोज तिवारी के केंद्रीय कार्यालय में आकर उन्हेें बिना शर्त समर्थन पत्र सौंपा।

कार्यालय में आयोजित हुई सभा को संबोधित करते हुए प्रत्याशी मनोज तिवारी ने कहा कि अब ब्राह्मणों का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा। ब्राह्मण के सम्मान और हक़ के लिए उन्होंने कमर कस ली है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले 5 साल में ब्राह्मणों की जो संस्थागत हत्याएं हुई हैं, उसकी स्वतंत्र एजेंसी और सीबीआई से जांच कराकर, दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने का काम करेंगे।

मनोज तिवारी ने आगे कहा कि ब्राह्मण हमेशा शांति, सद्भाव, समता और समानता पर आधारित सर्व समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पूर्वी विधान सभा के ब्राह्मण मौजूदा विधायक की गैरमौजूदगी और जनता की अवेहलना के चलते पूरी तौर पर कांग्रेस के पक्ष में लामबंद हो चुका है। मेरी जीत सुनिश्चित है। मैं ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रहा हूं।

उधर मनोज तिवारी और उनके समर्थकों ने घर घर जाकर जनसंपर्क किया और इसके बाद जुम्मे की मस्जिदों पर  व्यापक प्रचार किया और वोट माँगा। क्षेत्र में आने वाली प्रमुख मस्जिदें, पानी गांव की दो, करामत मस्जिद, खुर्रम नगर में चार मस्जिदें, विकासनगर की तीन,  सुरेंद्र नगर की फ़ातिमी मस्जिद, हरी मस्जिद और चाँद मस्जिद में अलग अलग टीम बना कर पर्चा वितरण कर मनोज तिवारी के पक्ष में वोट माँगा, जिसमें व्यापक जनसमर्थन भी मिला। वहीं शाम 4 बजे के आस-पास, मनोज तिवारी अपने समर्थकों के साथ इरम कालेज के शिक्षकों और छात्राओं को संबोधित कर उनसे वोट माँगने निकले। वहीं,  मुस्लिम बस्तियों में “सत्य अहिंसा प्रेम पुजारी मनोज तिवारी मनोज तिवारी” के नारे भी लगे।

किसके अलावा, रात के प्रचार के दौरान, मनोज तिवारी ने सेक्टर 7, विकास नगर, लोहिया नगर, कल्याणपुर, खुर्रम नगर आदि क्षेत्रों में पैदल यात्रा कर अपने पक्ष में आशीर्वाद और वोट मांगा। आज के प्रचार में पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, आईसीसी पर्यवेक्षक रंजना मिश्रा, प्रवक्ता कृष्णकांत पांडेय, ओंकार नाथ सिंह, अबदुल्ला नासिर, प्रमोद सिंह, विपिन शुक्ला, अमरनाथ अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Report- Anshul Gaurav 

About reporter

Check Also

बड़ौत में विजय संकल्प रैली में पहुंचे जयंत और पत्नी चारू चौधरी, मंच से जमकर गरजे सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के साथ ही चारू चौधरी आज ...