Breaking News

भाषा विश्वविद्यालय में पुष्प सजावट प्रतियोगिता का आयोजन

लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक क्लब द्वारा आज “रंगों का मौसम” विषय पर पुष्प सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विशेष रूप से वाणिज्य और व्यवसाय प्रशासन विभाग ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने मौसम के रंगों और क्रिसमस के उत्साह को फूलों के माध्यम से दर्शाया।

स्वास्थ्य क्षेत्र में उभरती तकनीक पर एकेटीयू में सम्मेलन कल 

प्रतियोगिता की निर्णायक डॉ. तनु डंग (सहायक आचार्य, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग) रही। प्रतियोगिता के विजेताओं में साहेबा बानो व रजिया फातिमा (बीबीए) प्रथम, दीपांशु व ईशा (बी.कॉम) द्वितीय और महविश वसीम एवं मंतशा तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ दोआ नकवी (प्रभारी-सांस्कृतिक क्लब) ने किया।

About Samar Saleel

Check Also

‘अवधी आँगन: कला का घराना’ — भाषा विश्वविद्यालय में अवध की सांस्कृतिक विरासत को समर्पित कला दीर्घा

लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय (KMC Bhasha University) में स्थापित ‘अवधी आँगन: कला का ...