Breaking News

घुटनों के दर्द को दूर करने के लिए अपनाएं ये तरीका

आजकल लोगों के बीच घुटने का दर्द यानी नी पेन की समस्या काफी कॉमन प्रॉब्लम बन गई है। पहले के समय में इस समस्या को उम्र से जोड़कर देखा जाता था। लेकिन आज के समय में घुटने का दर्द कम उम्र में भी लोगों को अपना शिकार बना रहा है। अगर किसी व्यक्ति के घुटनों में दर्द रहता है तो उसके लिए एक हेल्दी एक्टिव लाइफस्टाइल को जीना काफी मुश्किल हो सकता है। इन लोगों को उठते-बैठते रोजमर्रा के काम करते हुए काफी परेशानी होती है। अगर आप भी इस तरह के लोगों की लिस्ट में शामिल हैं तो ये असरदार योग आपके घुटनों के दर्द में आपको राहत पहुंचा सकते हैं।

उत्कटासन – चेयर पोज
उत्कटासन को अंग्रेजी में चेयर पोज भी कहा जाता है। इस योग का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े होकर लंबी गहरी सांस लेते हुए अपने हाथों को उपर की तरफ उठाए। अब शरीर को धीरे-धीरे बैठने की मुद्रा में लेकर आएं। ठीक उसी तरह जैसे आप कुर्सी पर बैठते हैं। इस स्थिति में कुछ देर रुकने के बाद फिर प्रारंभिक स्थिति में आ जाएं।

मलासन-
मलासन का अभ्यास करने के लिए सीधे खड़े होकर दोनों पैरों के बीच थोड़ी दूरी बनाते हुए दोनों हाथों को प्रार्थना की मुद्रा में लाएं और धीरे से नीचे बैठें। सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें। दोनों कोहनियों को जांघों के बीच 90 डिग्री के एंगल में ले जाएं और सामान्य तरीके से सांस लें। फिर सामान्य अवस्था में सीधे खड़े हो जाएं।

About News Room lko

Check Also

Amrit Udyan: फरवरी में खुला राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, जानें टिकट बुकिंग की प्रक्रिया और समय

हर साल एक सीमित अवधि के लिए ही अमृत उद्यान (Amrit Udyan) आम जनता के ...