रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन से जंग खत्म करने के मूड में फिलहाल दिखाई नहीं दे रहे हैं। इस बात की जानकारी फ्रांसीसी राष्ट्रपति भवन के एक अधिकारी ने दी है।
पुतिन ने स्कोल्ज और मैक्रों से बातचीत में फिर कहा कि यूक्रेनी सेना अपने नागरिकों को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रही है और नागरिकों को बाहर निकलने दिया जा रहा है। जेलेंस्की खुद छिपे हुए हैं और नागरिकों की जान को खतरे में डाल रहे हैं।
कीव पर कब्जे के लिए रूस अब अंतिम हमले की तैयारी कर रहा है। इस बीच नाटो प्रमुख ने दावा किया है कि, रूस यूक्रेन के खिलाफ रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है।