Breaking News

लखनऊ विश्वविद्यालय में भाखा महोत्सव 2023 का भव्य आयोजन

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय भाषा संस्थान सूरत (गुजरात) तथा लखनऊ विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्ववधान में आज भाखा महोत्सव 2023 का भव्य आयोजन विश्व विद्यालय परिसर में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर दूरदर्शन तथा आकाशवाणी के कलाकारों द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अनेक शिक्षाविदों अवधी साहित्य साधकों एवं लोक कलाकारों को सम्मानित किया गया।

लखनऊ विश्वविद्यालय में भाखा महोत्सव 2023 का भव्य आयोजन

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय भाषा संस्थान की पत्रिका के साथ देवेंद्र कश्यप निडर की पुस्तक, श्रमवीर धनसिंह मेहता की पुस्तक कोई माने या न माने डाक्टर, आकाँक्षा दीक्षित की कृति प्रेम दूत, डाक्टर गंगा प्रसाद शर्मा द्वारा अनुदित जी आसा से निकासा, उमाशंकर शुक्ला रचित लोक नायक गुरुनानक देव तथा गौतमबुद्ध चरित्र का लोकार्पण किया गया।

👉भारत-अमेरिका की दोस्ती को मिला नया आयाम, इस मामले में चीन को पछाड़ पाया नंबर वन स्थान

भाषा संस्थान के अध्यक्ष डाक्टर गंगा प्रसाद शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व डीजीपी तथा राज्य सभा सदस्य ब्रजलाल तथा कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में प्रोफेसर सूर्य प्रसाद दीक्षित ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में प्रो दीक्षित ने कहा की अवधि भाषा कभी राज्यश्रय में नहीं रही। लोक से जुड़े होने के कारण वे जनमानस में व्याप्त रही है। आज अवधी में कविता के अतिरिक्त निबंध, कहानी, उपन्यास लिखे का रहें जिसमें परमरा के साथ आधुनिक संदर्भों के प्रति जागरूकता उत्पन्न की है।

लखनऊ विश्वविद्यालय में भाखा महोत्सव 2023 का भव्य आयोजन

विशिष्ट अतिथि के रूप में उच्च न्यायालय के निबंधक महेंद्र भीष्म, न्यायाधीश ब्रजमोहन गुप्ता, छोटे लाल मिश्र, श्रम आयुक्त राम सागर यादव मौजूद रहे। मुख्य अथिति राज्यसभा सांसद ब्रजलाल की अनेक पुस्तकों का प्रदर्शन भी किया गया तथा अवधी अकादमी की स्थापना पर बाल दिया। लखनऊ विवि के वरिष्ठ प्रोफेसर योगेन्द्र प्रताप सिंह तथा प्रोफेसर पवन अग्रवाल ने कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत की।

👉मिशन शक्ति की गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं में समाज और राष्ट्र के प्रति दायित्वबोध विकसित हो रहा है: डॉ लीना मिश्र

इस कार्यक्रम में डाक्टर भास्कर शर्मा को सूर्यप्रसाद दीक्षित अलंकरण, फारूक सरल को रमई काका सम्मान, राजेंद्र कुमार, रमेश दुबे तथा संदीप मिश्र सरस, रमेश बाजपेई आकाँक्षा दीक्षित, राजेंद्र चौधरी, ममता सक्सेना, ममता सिंह, शताक्षी एवं निधि दुबे को सम्मानित किया गया।

लखनऊ विश्वविद्यालय में भाखा महोत्सव 2023 का भव्य आयोजन

इस अवसर पर अवधी काव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें कवियों ने समसामयिक संदर्भों से जुड़ी कविताएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व आईपीएस ज्ञानेश्वर तिवारी तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अनुराधा तिवार, विभाग के अध्यापक एवं छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डाक्टर रश्मि शील ने किया।

About Samar Saleel

Check Also

पूर्वोत्तर रेलवे डिवीजनल क्रिकेट लीग टी-20 टूर्नामेंट 2025 : लखनऊ सुपर किंग्स की शानदार जीत

लखनऊ (दया शंकर चौधरी)। पूर्वोत्तर रेलवे, (Northeast Railway) लखनऊ मण्डल क्रीड़ा संघ (Lucknow Mandal Sports ...