Breaking News

1 साल पहले किया था प्रेम विवाह, कहासुनी के बाद पहले पति, फिर पत्नी ने फंदे लटककर दी जान

सोनभद्र:  जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां महज एक साल पहले प्रेम विवाह रचाने वाले दंपती ने रविवार की रात घर में फंदे से लटककर जान दे दी। घटना से पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। पहले पति ने फंदा लगाया और फिर बदहवास पत्नी ने जान दे दी। दंपती के इस कदम से लोग स्तब्ध हैं। घटना म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुंडाडीह गांव की है। पुलिस दोनों के शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।

यह है पूरा मामला
कुंडाडीह गांव के चंद्रभान नगर टोला निवासी भोला (22) गांव की ही पूनम (20) से प्रेम करता था। दोनों ने एक साल पहले विवाह रचाया था। बताते हैं कि रविवार की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। विवाद इस कदर बढ़ा कि पूनम ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस बुला लिया। मौके पर पहुंची पीआरवी ने रात में दोनों को समझाकर लौट गई।

इसके बाद पति-पत्नी अलग-अलग कमरों में जाकर सो गए। रात करीब एक बजे पूनम पति के कमरे में गई तो वहां भोला का शव गमछे के सहारे फंदे पर लटक रहा था। यह देख वह सन्न रह गई। चीख-पुकार सुनकर अन्य घरवाले भी पहुंच गए। सभी आंगन में विलाप कर रहे थे कि अचानक पूनम वहां से उठकर अपने कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

कुछ देर बाद जब अन्य सदस्य कमरे की ओर गए तो वहां खिड़की से झांकने पर पूनम की लाश भी फंदे पर लटकती नजर आई। दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। एसओ हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद घटना हुई है। परिजनों से पूछताछ के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

About News Desk (P)

Check Also

अयोध्या दीपोत्सव ने कुम्हारों का बदला जीवन, 40 कुम्हार परिवार बना रहे दीपोत्सव के लिए दीये, 25 लाख दीयों से जगमग होगी रामनगरी

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के दीपोत्सव ने अयोध्या के कुम्हारों का जीवन बदल दिया है।.कभी रोजी-रोटी ...