बिग बॉस फेम एक्ट्रेस और भाजपा नेता सोनाली फोगाट एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्हें सुर्खियां किसी अभद्र शब्दों या फिर गलत मैसेज या किसी कॉन्ट्रोवर्सि की वजह से नहीं मिली है। बल्कि इस बार उनकी चर्चा उनके नए हरियाणवी गाने को लेकर हो रही है।
जी हां, बिग बॉस से मेन स्ट्रीम मीडिया में लाइम लाइट पाने वाली सोनाली फोगाट का नया गाना आज ही रिलीज हुआ है। इस नए हरियाणवी गाने का नाम है “अफीम” ( Afeem) जिसे आज ही कुछ घंटों पहले रिलीज किया गया है।
गाने में सोनाली फोगाट बिल्कुल अलग ही अवतार में नजर आ रही हैं। सोनाली फोगाट का लुक बिल्कुल यंग कूल रखा गया है। जिसमें वो वेस्टर्न ड्रेस और मॉडर्न कपड़ों में नजर आ रही हैं। वहीं गाने में Sonali Phogat & Binder Danoda की जोड़ी बनाई गई है।
गाने को गाया है हरियाणा के फेमस सिंगर राज मावर ने और इसमें म्यूजिक भी इन्हीं का है। लेकिन इसके बोल लिखे हैं बिंदर दनोदा ने। गाने के एडिट किया है अमित चौधरी ने और कोरियोग्राफ किया है योगेश रत्ती ने। “अफीम” ( Afeem) सॉन्ग को रिलीज हुए महज़ चंद घंटे ही हुए हैं और अभीतक इसे 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।