रायबरेली। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने निर्देश दिये है कि आगामी दिनों 21 मार्च होली Holi का पर्व मानया जाना है साथ ही इसी बीच मार्च माह में ही लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 के निर्वाचन सम्बन्धी घोषण कभी भी हो सकती है। लोक सभा सामान्य निर्वाचन कार्य के साथ ही कई त्योहार व महत्वपूर्ण जयन्ती आदि मनायी जानी हैं जैसे होली, रामनवमी, गुडफ्राइडे, ईस्टर, संविधान शिल्पी डा0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती, चेटीचन्द्र जयन्ती सहित मोहम्मद हजरतअली का जन्मदिन, चन्द्रशेखर जयन्ती, हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती अजमेरी गरीब नवाज रह का उर्स, महर्षि कश्यप एवं महाराज गुहा जयन्ती, महाबीर जयन्ती आदि पर्व व जयन्ती मनाई जानी है।
Holi के साथ ही सभी पर्वो
इस लिए पूरी तहर से एसडीएम व सीओं सवेदनशील होकर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए होली के साथ ही सभी पर्वो व लोक सभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने की सभी तैयारियां पूरी रखें। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि होली Holi का पर्व को आपसी भाईचारा, प्रेम व सद्भाव के साथ मनाया जाये।
साथ ही राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता में अधिक वृद्धि हो। कोई भी ऐसा कार्य न किया जाये जिससे किसी की भावना को ठेस लगे। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी थानों में होली पर्व को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक को सकुशल सम्पन्न कराएं तथा स्थानीय लोगों से मिलकर क्षेत्र में यदि कोई समस्या हो तो उसका निस्तारण करा लें। उन्होंने कोई भी नई परमपरा की शुरूवात न की जाये। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि होली पर्व को आपसी भाईचारे व सद्भावना को मजबूती प्रदान करने के साथ ही शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने की समुचित तैयारियों की समीक्षा कर ले।