Breaking News

वजन कम करने में मददगार है ये फल, जरुर करे इसका सेवन

अनार खाने के कई सारे फायदे हैं। अनार के जूस में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। इसमें एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन, फाइबर, खनिज और फ्लेवोनोइड भरपूर मात्रा में होता है। अनार कई बीमारियों के इलाज में भी काफी मददगार है। ये विटामिन्स से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई विशेष रूप से पाया जाता है। साथ ही इसमें फोलिक एसिड भी पाया जाता है।

अनार का जूस ब्लड प्रेशर, पाचन संबंधी समस्याओं या अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए काफी लाभदायक होता है। साथ ही इसके सेवन से हीमोग्लोबिन कम होने की संभावना नहीं होती है। रोजाना अनार के जूस का सेवन करने से ये आपके हीमोग्लोबिन के लेवल को बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा भी अनार के कई फायदे हैं तो चलिए जानते हैं उन फायदों के बारे में।

लो ब्लड प्रेशर में मददगार

रिसर्च के अनुसार, अनार के जूस का सेवन करने से लो ब्लड प्रेशर में मदद मिल सकती है। ये सिस्टोलिक और डायस्टोलिक दोनों तरह के ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद होता है।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो अनार आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। अनार के जूस में फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो आपके पेट को अधिक समय तक भरा रखता है। तो अगर आपको अपना वजन कम करना है तो आप इसे अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

विटामिन ‘सी’ से भरपूर

अनार के जूस में विटामिन ‘सी’ की मात्रा भरपूर होती है, जो आपकी दैनिक आवश्यकता का 40 प्रतिशत से अधिक होता है। विटामिन ‘सी’ हाई ब्लड प्रेशर और अन्य ह्रदय संबंधित रोगों से निपटने के लिए महत्वपूर्ण होता है।

बढ़ती है इम्यूनिटी

अनार एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिकों में समृद्ध होता है। अनार का जूस आपके रोग प्रतिरोधक शक्ति को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही ये कई तरह की बीमारियों और संक्रमणों से आपको दूर रखने में मदद करता है।

About News Room lko

Check Also

हर साल 5-6 लाख लोगों की मलेरिया से हो जाती है मौत, क्या इससे बचाव के लिए है कोई वैक्सीन?

मच्छरजनित तमाम प्रकार के रोगों का वैश्विक जोखिम देखा जाता रहा है, मलेरिया इसी तरह ...