Breaking News

Hillary भारत में सीढ़ियों से फिसली,पर वो कब भारत आयीं

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिटंन इन द‍िनों काफी चर्चा में है।
कल मध्‍यप्रदेश के होशांग शाह के मकबरे की सीढ़ियां उतरते समय Hillary का पैर फिसल गया।

जाने कब भारत आई Hillary

हिलेरी अपने 3 द‍िवसीय दौरे के तहत भारत आई हैं और कल वह मध्‍यप्रदेश के होशांग शाह के मकबरे की सीढ़ियां उतरते समय एक नहीं बल्‍क‍ि दो बार फ‍िसल गईं। हालाँकि उनके साथ वालों ने उन्हें गिरने से बचा लिया।  इस घटना के बाद उन्‍होंने अपनी सैंड‍िल न‍िकाल दीं।लेकिन अब भी आप सोच रहे होंगे की वो भारत आयीं कब ?

बीते 11 मार्च को हिलेरी पहुंची भारत

  • ह‍िलेरी 11 मार्च को रात 8 बजे इंदौर पहुंचीं।
  • बता दें अमेरिका की पूर्व विदेशमंत्री हिलेरी क्लिटंन तीन द‍िवसीय न‍िजी भारत यात्रा पर आई हैं।
  • यहां से 8.25 बजे सड़क मार्ग से वे महेश्वर के लिए रवाना हुई और 10.23 बजे वहां पहुंचीं।

निमंत्रण में आयी थी हिलेरी

  • हिलेरी को महेश्वर एवं इन्दौर के पूर्व होलकर शासकों के वंशज रिचर्ड होलकर ने भारत आने का न‍िमंत्रण द‍िया था।
  • कड़ी सुरक्षा के बीच वे सीधे राजवाड़ा परिसर में बने होटल अहिल्या फोर्ट गई। यहां पर शिवाजीराव होलकर (प्रिंस रिचर्ड होलकर) ने उनका भव्‍य स्‍वागत क‍िया है।

मांडू का भ्रमण के दौरान हुआ ये …

  • पूर्व विदेशमंत्री हिलेरी क्लिटंन ने भारत में अपनी यात्रा के दौरान महेश्वर एवं मांडू जैसे स्‍थलों का भ्रमण किया।
  • यहां के ऐत‍िहास‍िक स्‍थलों ,प्रसिद्ध स्मारकों जहाज महल, हिंडोला महल, होशंग शाह का मकबरा और जामा मस्जिद आद‍ि को ह‍िलेरी क्‍ल‍िंटन ने काफी करीब से देखा।
  • इसी दौरान उनका पैर सीढ़ियों से फिसल गया।

About Samar Saleel

Check Also

दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है ‘व्हाइट लंग सिंड्रोम’ नाम की रहस्यमय बीमारी, बच्चों को अधिक खतरा

‘व्हाइट लंग सिंड्रोम’ नामक एक रहस्यमय बीमारी के मामले विश्व स्तर पर बढ़े हैं, कुछ ...