आज के इस दौर में अध्यात्म को लेकर कुछ लोग विश्वास करते है , वही कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस पर दूर दूर तक विश्वास नहीं करते। लेकिन आप चाहे मानें या नहीं मानें, प्राचीन विज्ञान में हमारे घर(Home) की सुख-शांति और समृद्धि के लिए इसे काफी अहम बताया गया है।
क्या-क्या नहीं रखनी चाहिए घर(Home) में
पुराने समय में लोग वास्तुशास्त्र के हिसाब से ही अपना घर बनवाते थे। यहां तक कि कई वैज्ञानिक भी हमारी लाइफ में अच्छी और बुरी ऊर्जा के संबंध में वास्तुशास्त्र की ताकत को मानते हैं।
अगर आप भी अपने घर की सुख-शांति चाहते हैं तो आज ही वास्तुशास्त्र के कुछ नियमों का पालन कीजिए।
कुछ चीजें घर में नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं जबकि कुछ चीजें घर में भाग्य को संवारती है। अगर आपके घर में ये चीजें हैं तो आज ही हटा दें।
ये चीजे न रखे कभी
- घर में कभी भी डूबती हुई का कोई चित्र नहीं लगनी चाहिए। यह पतन का प्रतीक है।
इससे घर के सदस्यों के रिश्तों के बीच दूरियां बढ़ने लगती हैं। - जंगली जानवरों की मूर्तियां या पेंटिग्स-सुअर, सांप, बाज, उल्लू, चमगादड़, गिद्ध, कबूतर, कौआ जैसे जानवरों और पक्षियों की तस्वीरें और पेंटिग्स घर में नहीं लगानी चाहिए। . इससे घर के लोगों में हिंसक प्रवृत्ति बढ़ती है।
- घर के बेडरूम में सिंगल बर्ड वाली तस्वीरें बिल्कुल नहीं लगाएं।
- नकारात्मक तस्वीरें या ऐसी पेंटिग्स या तस्वीरें जो नकारात्मकता या उदासीनता दर्शाती हो जैसे दुख, उदासी उन्हें घर में नहीं लगाना चाहिए।
- साथ ही घर में कभी भी सूखा हुआ पौधा नहीं रखें। यहां तक कि सूखे हुए फूल भी घर में नहीं रखने चाहिए।
- कंटीले पेड़ों को घर में नहीं होना चाहिए।
- टूटी हुई मूर्तियां, फर्नीचर या शीशा, टूटे हुए ग्लास या भगवान की फटी हुई तस्वीरें घर में हो तो इन चीजों को बिना देर किए हटा देना चाहिए।
- नटराज नृत्य का ही रूप है ,हालांकि इसके साथ ही यह विनाश का भी प्रतीक है क्योंकि इसे तांडव नृत्य भी कहा जाता है। इसलिए नटराज का शोपीस या तस्वीर घर में नहीं रखनी चाहिए।