Breaking News

सकारात्मक विचार से समग्र विकास

डॉ दिलीप अग्निहोत्री
  डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

पिछले कुछ दिनों से योगी आदित्यनाथ सरकार व संगठन दोनों से संबंधित कार्यों में व्यस्त रहे। इस दौरान उन्होंने अनेक जनपदों में विकास योजनाओं का शुभारंभ किया। इसके अलावा अपने सरकारी पर उन्होंने जन प्रतिनिधियों व संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कई दिन चली इस बैठक में क्रमशः विभिन्न क्षेत्र के जन प्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।

इन सभी कार्यक्रमों के आधार पर कहा जा सकता है कि योगी आदित्यनाथ विकास को चुनाव का प्रमुख मुद्दा बना रहे है। तथ्यों के आधार पर वह विगत साढ़े चार वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख करते है। इस आधार पर वह पिछली सरकारों को बहुत पीछे दिखाने का प्रयास करते है। पार्टी संगठन के लिए भी उनका यही सन्देश रहता है। उनका कहना है कि संगठन के सदस्य इन उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाए। जिससे अनेक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदो तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

प्रदेश में मेडिकल कॉलेज, चिकित्सालय,सड़क, आंगनबाड़ी केन्द्र,स्कूल जैसी कल्याणकारी परियोजनाएं तेजी से मूर्तरूप ले रही हैं। वर्तमान में चन्दौली सहित गाजीपुर, मिर्जापुर,सोनभद्र आदि जनपदों में मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। जिसके बारे में पहले कोई सोचता भी नहीं था। अगले वर्ष तक प्रदेश के सभी जनपदों में मेडिकल कॉलेज बन जाएंगे।

केन्द्र तथा राज्य सरकार ने प्रत्येक गरीब को आवास,शौचालय, रसोई गैस सिलेण्डर, बिजली से रोशनी आदि सुविधाएं सुलभ करायी हैं। प्रदेश सरकार हर तबके को बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ दे रही है। कोरोना के समय में सभी गरीब व जरूरतमन्द परिवारों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा ई पॉस मशीनों की मदद से राशन वितरण कराया जा रहा है। तकनीक के उपयोग से सही व्यक्ति तक खाद्यान्न पहुंच रहा है। काशी में साढ़े आठ हजार करोड़ रुपये से अधिक की एक सौ दस विकास परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं।

जौनपुर-वाराणसी, आजमगढ़-वाराणसी, वाराणसी-गाजीपुर चार लेन निर्माण कार्य तथा वाराणसी रिंग रोड फेज़ दो सहित विभिन्न सड़क निर्माण व सड़क चौड़ीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। इसमें बीएचयू व कैंसर हॉस्पिटल में हॉस्टल के निर्माण कार्य, धर्मशाला का निर्माण, विभिन्न पुल व आरओबी के निर्माण कार्य,घाटों में पर्यटन विकास कार्य, टाउन हॉल व पार्किंग निर्माण कार्य के साथ विभिन्न जगहों पर विद्युत उपकेन्द्रों के निर्माण कार्य भी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में विश्वास का वातावरण बना है। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस सकारात्मक माहौल को अभी और आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के लगभग सभी जनपदों का उनके द्वारा भ्रमण किया गया है।

प्रत्येक जनपद में स्थानीय समस्याएं होती है। इन समस्याओं के प्रति राज्य सरकार गम्भीर है। प्रदेश सरकार द्वारा इन समस्याओं का समयबद्ध ढंग से निराकरण किया जा रहा है। चन्दौली में लगभग आठ सौ करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। चन्दौली में राजकीय मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास सहित करीब डेढ़ सौ विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। उन्होंने निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज चन्दौली का निरीक्षण भी किया।

मुख्यमंत्री ने राजकीय मेडिकल कॉलेज चन्दौली का नामकरण पूज्य बाबा कीनाराम के नाम पर किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अघोरेश्वर बाबा कीनाराम जी परम आध्यात्मिक विभूति थे। दीन,दुखियों,वंचितों व अन्य पिछड़ों के प्रति उनके मन में अनुराग था। यहां उनकी प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। केंद्र व प्रदेश की वर्तमान सरकार विकास की प्रक्रिया तीव्र गति से आगे बढ़ी है। कोरोना महामारी एवं बाढ़ आपदा के बावजूद प्रदेश सरकार सम्बन्धित विकास कार्याें को निरन्तर आगे बढ़ा रही है। पहले सरकारें कुछ खास क्षेत्रों पर ध्यान देती थी। जबकि वर्तमान सरकार बिना भेदभाव के पूरे प्रदेश को योजनाओं से लाभान्वित कर रही है। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विकास कार्यां से सम्बन्धित विभिन्न परियोजनाओं का क्रियान्वयन किया गया।

उत्तर प्रदेश डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर के माध्यम से प्रदेश में निवेश एवं रोजगार के अवसरों में वृद्धि हुई है। इस डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर में छह नोड्स विकसित किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने बुन्देलखण्ड क्षेत्र में पेयजल की समस्या के निदान के लिए हर घर नल योजना प्रारम्भ की है। बुन्देलखण्ड क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में हर घर नल योजना।के कार्य को युद्धस्तर पर क्रियान्वित कराया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता को अपनी जीवनशैली में अपनाते हुए उत्तम स्वास्थ्य के लक्ष्य को प्राप्त करना है।

प्रधानमंत्री सिंचाई योजना द्वारा प्रदेश में दशकों से लम्बित विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं को तय समय में पूरा किया जा रहा है। बुन्देलखण्ड क्षेत्र की अर्जुन सहायक नहर परियोजना का कार्य पूर्ण हो चुका है। शीघ्र ही इस परियोजना का लोकार्पण प्रधानमंत्री से कराया जाएगा। आने वाले समय में प्रत्येक जनपद में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित होगा। सभी जनपदों में आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन प्लाण्ट स्थापित किए जा रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ते हुए गोल्डन कार्ड प्रदान किए जा रहे हैं। केन्द्र सरकार के सहयोग से प्रदेश सरकार सभी गरीबों को निःशुल्क पक्के घर उपलब्ध करा रही है। प्रदेश में दो करोड़ इकसठ लाख परिवारों को शौचालय उपलब्ध कराए गए हैं। प्रदेश के सभी जनपदों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

About Samar Saleel

Check Also

लखनऊ को और बेहतर, और अधिक सुन्दर बनाने के लिये करें वोट- पंकज सिंह

• प्रबुद्ध वर्ग, चिकित्सकों, केमिस्टों और वरिष्ठ व्यापारियों के अनुरोध पर चाय पर चर्चा में ...