Breaking News

इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संकाय के शिक्षको एवं छात्रों को हज़ारो ई-पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराएगी कैंब्रिज यूनिवर्सिटी

लखनऊ विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संकाय के सभी शिक्षको एवं छात्रों को कैंब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस पोर्टल पर उपलब्ध हज़ारो ई-पाठ्य पुस्तके 60 दिनों के लिए नि:शुल्क उपलब्ध कराई जायेंगी। छात्र एवं शिक्षक नीचे दिए गए लिंक https://www.cambridge.org/highereducation पर जाकर ई-पाठ्य पुस्तकों को निशुल्क पढ़ सकते हैं।

ई-पाठ्य पुस्तकें

इन पुस्तकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से भी पढ़ा जा सकता है। पुस्तकों को ऑफलाइन माध्यम से पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर जाकर कैंब्रिज स्पाइरल को डाउनलोड करना होगा।

लखनऊ विश्वविद्यालय के 6 छात्रों का 4.40 लाख के पैकेज पर हुआ चयन

शोभित मणि तिवारी (प्रभारी पुस्तकालय, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संकाय) द्वारा ई-पाठ्य पुस्तकों को पढ़ने के लिए सभी छात्रों एवं शिक्षकों को अलग-अलग यूजर आईडी और पासवर्ड उपलब्ध करा दी गई है। डीन, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संकाय प्रो एके सिंह ने छात्रों एवं शिक्षकों को निशुल्क में उपलब्ध कराई जा रही ई-पुस्तकों की पहल के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुएकहा कि वर्तमान डिजिटल युग में, छात्रों और शिक्षको दोनों के भविष्य को उज्ज्वल करने में, यह पहल मददगार होगी। छात्रों और शिक्षको की प्रतिक्रिया के आधार पर कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ आगे विस्तार किया जा सकता है।

About Samar Saleel

Check Also

मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए उतरेटिया एवं सुलतानपुर स्टेशन का निरीक्षण किया 

लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने आज मण्डल के अधिकारियों के साथ लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड ...