Breaking News

ऋषिकेश शर्मा और अल्तमश खान को कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण

दिल्ली में 13, 14 अगस्त को होने वाली ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप में यूपी का बेहतरीन प्रदर्शन

लखनऊ जंक्शन पर दिल्ली से लौटे विजेता खिलाड़ियों के पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

लखनऊ। नई दिल्ली में 13, 14 अगस्त को हुई ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप में लखनऊ के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। ऋषिकेश शर्मा और अल्तमश खान ने स्वर्ण पदक जीते। विजेताओं को चारबाग स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया।

पदक विजेता ऋषिकेश शर्मा स्वर्ण पदक, अल्तमश खान स्वर्ण पदक, विक्रम भार्गव रजत पदक, पदमांशी वर्मा रजत पदक, अमृतांशु सिंह रजत पदक, अश्मित सिंह रजत पदक, भुवनेंद्र प्रताप सिंह कांस्य पदक, दीपाली कुमारी कांस्य पदक, अरहम खान कांस्य पदक, श्रेष्ठ श्रीवास्तव कांस्य पदक, नितेश गिरी कांस्य पदक, जय भारत दुबे कांस्य पदक हासिल किये।

सभी विजेताओं को क्योशी जसपाल सिंह (महासचिव कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश) शिहान संतोष कुमार (महासचिव वर्ल्ड मॉडर्न सो तो कान कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश)। ने वापस लौटने पर बधाई दी।

About Samar Saleel

Check Also

मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए उतरेटिया एवं सुलतानपुर स्टेशन का निरीक्षण किया 

लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने आज मण्डल के अधिकारियों के साथ लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड ...