Breaking News

नहीं नहाता था पति,पत्नी ने मांगा तलाक

मध्य प्रदेश। भोपाल में एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति से इसलिए तलाक ले लिया क्योंकि वो हफ्तों नहीं नहाता था। फैमिली कोर्ट के काउंसलर शैल अवस्थी ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि यह एक महीना पुराना मामला है। इस मामले में न्यायधीश आर एन चंद ने दंपती को अगले छह महीने तक अलग-अलग रहने के निर्देश दिए हैं।

दोनों ने बीते साल इंटरकास्ट मैरिज की

जानकारी के मुताबिक दोनों ने बीते साल इंटरकास्ट मैरिज की थी। इस मामले में महिला का कहना है कि उसके पति के लगातार एक-एक सप्ताह तक नहीं नहाने की वजह से शरीर से बहुत बदबू आती है। इस दाैरान अगर उससे जबरदस्ती नहाने के लिए कहा जाता, तो वह बस इत्र आदि लगा लेता। इसके अलावा वो कई दिनों तक शेव भी नहीं करता है। कई बार कहने के बाद भी जब महिला के पति की आदत में कोई सुधर नहीं हुआ तो अजीज आकर महिला को तलाक लेना ही एक मात्र रास्ता दिखा।

लड़के के घर वालों ने उनकी कम्युनिटी में परफेक्ट जोड़ी

लड़का सिंधी समाज का है और वह बैरागढ़ में एक दुकान चलाता है। जबकि लड़की ब्राह्मण समाज की है। दोनों ने अरेंज मैरिज की थी। लड़की के घरवालों द्वारा कई बार समझाने के बाद भी वो पति के साथ रहने को तैयार नहीं है। लड़की का कहना है कि लड़के के घर वालों ने उनकी कम्युनिटी में परफेक्ट जोड़ी न मिलने की बात कह इंटरकास्ट मैरिज की थी। फ़िलहाल शहर में इस बात को लेकर खासी चर्चा है और दोनों के परिवार वाले भी उन्हें समझने का पराया कर रहे हैं।

About Samar Saleel

Check Also

गर्मियों में कैसे रखें सेहत का ख्याल, क्या करें-क्या नहीं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिए सुझाव

देश के ज्यादातर हिस्से इन दिनों भीषण गर्मी-लू की चपेट में हैं। भारत मौसम विज्ञान ...