Breaking News

मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप को करना है प्रसन्न तो केले से बने इस पकवान का लगाएं भोग

शारदीय नवरात्रि की धूम हर तरफ दिखाई दे रही है। लोगों ने कई जगहों पर माता रानी की स्थापना की है। इन नौ दिनों में हर दिन माता के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है। इसी क्रम में नवरात्रि का पांचवां दिन 19 अक्तूबर को है।

इस दिन मां दुर्गा के पंचम स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा करने का विधान है। ये देवी पार्वती का ही स्वरूप मानी जाती हैं। ऐसी मान्यता है कि अगर आप माता रानी के स्वरूप के हिसाब से उनके प्रिय रंग पहनेंगे और उनकी पसंदीदा चीज का भोग लगाएंगे तो आपकी हर मनोकामना पूरी होग


ऐसे में आज हम आपको मां स्कंदमाता के प्रिय भोग के बारे में बताने जा रहे हैं। वैसे तो माता रानी के इस स्वरूप को केले का भोग लगाना शुभ माना जाता है, लेकिन अगर आप कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो केले की खीर बनाकर इसका भोग माता रानी को लगाएं। इससे मां जरूर प्रसन्न होंगी।

केले की खीर बनाने के लिए जरूरी सामान
केले – 4
दूध – आधा लीटर
शक्कर – 300 ग्राम
काजू – 50 ग्राम
बादाम – 10 ग्राम
केसर – 8-10 धागे
किशमिश – 20 ग्राम
इलायची पाउडर – एक टीस्पून
पिस्ता और अनार के दाने – एक चम्मच सजाने के लिए

विधि

केले की खीर बनाना बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले केलों को अच्छे से धोकर इसका छिलका हटा लेना है। इसके बाद केलों को अच्छे से मैश करके इसका पेस्ट तैयार कर लें।

अब इसके साथ सभी तरह की मेवा को बारीक टुकड़ों में काटकर एक बाउल में रख दें। इस के बाद एक बर्तन में दूध लेकर इसे गैस पर चढ़ाएं और उबलने दें। दूध में केले का पेस्ट डाल कर इसे अच्छे से चलाएं।

जब ये सही से पक जाए और दूध गाढ़ा हो जाए तो इसमें चीनी और केसर के धागे डालकर सही से मिलाएं। सबसे आखिर में खीर में केसर के धागे डालें।

अब गैस बंद करने के बाद इसे एक बाउल में निकाल लें। खीर को ठंडा करके इसके ऊपर अनार के दाने और पिस्ता डालें। इस खीर का भोग आप माता रानी को लगा सकते हैं।

About News Desk (P)

Check Also

आज का राशिफल: 28 अप्रैल 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए परिवार में कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। ...