Breaking News

लंबे समय तक चेयर पर बैठकर काम करते हैं तो जरा जान ले कुछ आसान व्यायाम

योग करने से कई तरह की शारीरिक समस्याएं दूर होती हैं। योग से मानसिक तनाव दूर (Yoga benefits) होता है। मन को शांति मिलती है।योग शरीरिक क्षमता, शक्ति, ताकत को बढ़ाता है। मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। शरीर में लचक आता है। इतना ही नहीं योग की मदद से आप शरीर में मौजूद अतिरिक्त कैलोरी को भी आसानी से कम कर सकते हैं। कैलोरी कम होगी (Yoga to Burn Calories) , तो वजन नहीं बढ़ेगा।

ऐसे कई लोग हैं जिनका पाचन तंत्र कमजोर होता है। अगर यह परेशानी आपके साथ भी है तो सूर्य नमस्कार इस परेशानी से निजात दिलाने में कारगर है। जिन लोगों का कमजोर पाचन तंत्र कमजोर है, उन्हें सूर्य नमस्कार जरूर करना चाहिए, क्योंकि इसको करने से पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है और गैस की समस्या से भी राहत प्रदान होती है। इसलिए जिन लोगों का पाचन तंत्र वीक (कमजोर) है, वे इसे जरूर करें।

जिन स्त्रियों को समय पर मासिक धर्म नहीं होते हैं और जिनको इन दिनों के दौरान पेट में काफी दर्द रहता है, उनके लिए सूर्य नमस्कार लाभदायक होता है। इसके अलावा सूर्य नमस्कार करने से डिलीवरी के समय ज्यादा परेशानी भी नहीं होती है और आसानी से डिलीवरी हो जाती है।

अब कमर को पीछे की तरफ मोड़ें। इसे धीरे-धीरे करें। अब हाथों को पीछे की तरफ मोड़ते हुए फर्श पर सटाएं। पैरों को स्थिर रखें। आपकी शारीरिक अवस्था बिल्कुल चक्र की मुद्रा में नजर आएगी। इस आसन को करने से शरीर में रक्त का संचार सही तरीके से होता है। इससे शरीर में एक्स्ट्रा कैलोरी एकत्रित नहीं होती है। जिन लोगों को मोटापा कम करना है, वे यह आसन जरूर करें। चक्रासन करने से रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है।

About News Room lko

Check Also

हर साल 5-6 लाख लोगों की मलेरिया से हो जाती है मौत, क्या इससे बचाव के लिए है कोई वैक्सीन?

मच्छरजनित तमाम प्रकार के रोगों का वैश्विक जोखिम देखा जाता रहा है, मलेरिया इसी तरह ...